संगठन सृजन अभियान के तहत महिला कांग्रेस की बैठक संपन्न, प्रभारी विनीता यादव ने महिलाओं से वन-टू-वन चर्चा कर ली रायशुमारी

DR. SUMIT SENDRAM

डिण्डौरी। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत जिला डिण्डौरी में महिला कांग्रेस की बैठक उत्साहपूर्वक संपन्न हुई।
कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण और महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर सूत की माला एवं पुष्प अर्पित कर की गई।
इस दौरान प्रदेश महासचिव संतोषी रामजी साहू के नेतृत्व में जिला महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई।
नगर अध्यक्ष गुलबसिया बाई ने महिला कांग्रेस प्रभारी विनीता यादव का स्वागत शाल एवं सूत की माला पहनाकर किया।
बैठक में प्रभारी विनीता यादव ने जिले की महिला कांग्रेस इकाई के जिलाध्यक्ष पद हेतु उपस्थित कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा कर रायशुमारी ली।
उन्होंने कहा ki महिला कांग्रेस आज समाज की सशक्त आवाज बन चुकी है। जिले की हर महिला को संगठन से जोड़ना और उन्हें नेतृत्व के अवसर देना ही हमारा उद्देश्य है।
विनीता यादव ने डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम, पूर्व विधायक भूपेंद्र सिंह मरावी तथा ब्लॉक अध्यक्ष आयोध्या सिंह बिसेन, संजय राय, दुर्गा साहू, रमाकांत साहू, लोकेश पाटेरिया, जावेद इकबाल और शिवकुमार धुर्वे से दूरभाष पर चर्चा कर संगठनात्मक विषयों पर परामर्श भी लिया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव संतोषी रामजी साहू ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य हर जिले में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला मोर्चा का लक्ष्य है कि समाज में नेतृत्व क्षमता रखने वाली हर महिला को संगठन में सम्मानजनक स्थान मिले। डिंडौरी जिले में जोश और समर्पण देखकर प्रसन्नता हुई।
बैठक के दौरान सुमन आयाम, गुलबसिया बाई, ऊषा रैकवार, लक्ष्मी ठाकुर, कौशल्या कुसराम, प्रतिमा सांड्या, किरण, कलिंदिया सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बहनों की उपस्थिति रही।
बैठक के समापन पर महिला कांग्रेस की आगामी कार्ययोजना, सदस्यता विस्तार एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

Next Post

मृत तेंदुए के 18 नाखून व चार केनाइन दांत गायब, करंट लगाकर हुआ एक तेंदुए और चार जंगली सूअर का शिकार, पीएम रिपोर्ट में खुलासा

जबलपुर । जिले के सिहोरा में खनन कारोबारी महेंद्र गोयनका की निसर्ग इस्पात फैक्ट्री परिसर में मृत पाए गए तेंदुए का रविवार को पोस्टमॉर्टम किया गया। पोस्टमार्टम में पता चला है कि तेंदुए की मौत बिजली का करंट लगने से हुई थी। नानाजी देशमुख वेटरनरी कॉलेज, स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ […]