मध्यप्रदेश के 32 आईएएस-आईपीएस अधिकारी 2026 में होंगे रिटायर, होगा बड़ा फेरबदल

भोपाल। एमपी कैडर के आईएएस-आईपीएस ऑफिसर अगले वर्ष यानी 2026 में रिटायर होने वाले हैं। इसमें डीजीपी, स्पेशल डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी एवं एसपी स्तर के कई अधिकारी शामिल हैं। साथ ही कई जिलों के कलेक्टर भी रिटायर होंगे।
गौरतलब है कि मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक वर्ष का एक्सटेंशन मिला हुआ है। अगर दोबारा उन्हें एक्सटेंशन नहीं मिलता है तो वह वर्ष 2026 में 30 सितंबर को रिटायर हो जाएंगे।
इधर, रिटायर होने वाले कलेक्टरों में शहडोल कलेक्टर केदार सिंह, चंबल संभाग के कमिश्नर सुरेश कुमार और शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी के नाम शामिल हैं।
वर्ष 2026 रिटायर्ड होने वाले आईएएस ऑफिसर में अनुराग जैन (मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, अलका उपाध्याय (सचिव केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग), आशीष श्रीवास्तव (सचिव, इंटर स्टेट काउंसलिंग सचिवालय, गृह), स्मिता भारद्वाज (चेयरमैन माध्यमिक शिक्षा मंडल), उमाकांत उमराव (प्रमुख सचिव, खनिज साधन विभाग), अरूणा गुप्ता (सचिव, लोकायुक्त), माल सिंह भयड़िया (एमडी, खादी ग्राम उद्योग बोर्ड),उर्मिला शुक्ला (कमिश्नर, आर्कियोलॉजी विभाग), ललित दाहिमा (सचिव, राजस्व मंडल), सुरेश कुमार (कमिश्नर, चंबल संभाग), चंद्रशेखर वालिम्बे (अपर सचिव, राजस्व), रविंद्र कुमार चौधरी (कलेक्टर, शिवपुरी, संजय कुमार (अपर सचिव, राजस्व), संजय कुमार मिश्रा (अपर सचिव, आयुष विभाग), केदार सिंह (कलेक्टर शहडोल) एवं जीएस धुर्वे (अपर कलेक्टर बालाघाट) है।
वहीं, रिटायर्ड होने वाले आईपीएस अधिकारियो में कैलाश मकवाना (डीजीपी), अजय कुमार शर्मा (चेयरमैन, पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन), आलोक रंजन (डायरेक्टर, एनसीआरबी, सोनाली मिश्रा (डीजी, रेलवे पुलिस बोर्ड), संजीव शमी (स्पेशल डीजी, टेलीकॉम), आशुतोष राय (एडीजी, अजाक, पीएचक्यू), ए साई मनोहर (एडीजी, इंटेलिजेंस), संजय तिवारी (आईजी, प्लानिंग), अंशुमान सिंह (आईजी, लॉ एंड ऑर्डर), अरविंद सक्सेना (आईजी, ग्वालियर रेंज), हिमानी खन्ना (आईजी, सागर रेंज), मिथिलेश शुक्ला (आईजी, नर्मदापुरम), शशिकांत शुक्ला (आईजी, एफएसएल), महेश चंद्र जैन (डीआईजी, नारकोटिक्स, इंदौर), सविता सोहाने (डीआईजी, शहडोल रेंज) एवं जगदीश डावर (एसपी, बड़वानी) के नाम शामिल है।

 

Next Post

घायल अवस्था में मिला दुर्लभ ऑस्ट्रेलियन उल्लू, वन विभाग की निगरानी में होगा इलाज, हॉक-आउल व बू-बुक आउल के नाम से प्रसिद्ध

बैतूल। शहर के के ग्रीन सिटी क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने एक दुर्लभ प्रजाति के उल्लू को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया है। यह उल्लू स्थानीय क्षेत्र में बेहद कम दिखाई देने वाली और प्रवासी प्रजाति मानी जाती है। बता दे कि यह उल्लू ऑस्ट्रेलिया एवं न्यू गिनी […]