भोपाल। राजधानी भोपाल के राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से डेढ़ करोड़ रूपये के जेवर गायब हो जाने का मामला सामने आया है।
शनिवार को अमेरिका से भोपाल पहुंची एक महिला ने सोने और हीरे जड़ित चेन, अंगूठी और अन्य दूसरे जेवरातों के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई।
महिला ने दावा किया है कि ज्वैलरी उनके पास चेक-इन बैग में रखी गई थी। जिसका कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है। महिला के द्वारा मामले की शिकायत भोपाल एयरपोर्ट अथॉरिटी को किया है। साथ ही इंडिगो एयरलाइन्स को मेल भी किया गया है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पूरे मामले की जानकारी संबंधित एयरलाइन इंडिगो को दी गई है।
इंडिगो के द्वारा बताया गया है कि फुटेज और स्कैनिंग रिपोर्ट में जेवर होने के कोई साक्ष्य नहीं हैं।
वहीं, एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सीआईएसएफ की टीम से एयरपोर्ट के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई गई है। जांच में किसी तरह के जेवर गायब होने की घटना सामने आई है। जबकि बैगेज स्कैनिंग के दौरान बैग में जेवर या कोई पैकेट नहीं दिखाई दी।
शिकायतकर्ता शालिनी बाफना का कहना है कि अमेरिका से भोपाला आई थीं। वह मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में सवार होने वाली थी।
एयरपोर्ट अथॉरिटी का मानना है कि बैग की शनिवार को सुबह 10:20 बजे स्कैनिंग की गई। इसके बाद 11:00 बजे मुंबई के लिए फ्लाइट ने उड़ान भरी। उस दौरान बैग में किसी भी प्रकार के जेवर मौजूद नहीं थे।


