पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों ने वाटर कैनन व फिल्मी गानों की धुनो के साथ मनाई होली, एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर दी बधाई

जबलपुर। गुरुवार को पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक होली का पर्व मनाया। इस दौरान पुलिस कप्तान सम्पत उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। पुलिस होली मिलन कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने बॉलीवुड गानों पर जमकर नाच-गाना किया। होली के इस खास मौके पर […]

सीहोर में गुलाल और फूलों से खेली गई महादेव की होली, देशभर से शामिल होने पहुंचे भक्त

सीहोर। कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में भक्ति, आस्था और अनुशासन के साथ महादेव की होली मनाई जा रही है। काशी, मथुरा और बरसाने की तर्ज पर आयोजित यह अनूठा आयोजन अब शहर ही नहीं, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन गया है। बता दे कि […]

बिना अनुमति चल रहे आलू चिप्स कारखानों पर प्रशासन की कार्रवाई, कारखाने में नाबालिग से काम कराए जाने का मामला भी आया सामने, तीन इकाइयां सील

महू(इंदौर)। क्षेत्र के कोदरिया गांव में बिना अनुमति संचालित हो रहे आलू चिप्स कारखानों से निकलने वाले दूषित पानी और अपशिष्ट को लेकर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। महू एसडीएम राकेश परमार के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे प्रशासनिक दल ने कोदरिया पहुंचकर कारखानों का निरीक्षण किया और […]

खाई में मिले युवक और नाबालिग के शव, आत्महत्या की आशंका

डिंडोरी। जिले के विक्रमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौबीसा के सकरी हार में एक युवक और नाबालिग का शव खाई में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पहाड़ से कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दोनों के शव घटना के दो […]

पुरानी रंजिश में बमबाजी से 9 जख्मी, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात

कटनी। शहर के माधव नगर बंगला लाइन में गुरुवार को बमबाजी की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुरानी रंजिश पर कुछ लोगों ने कई देशी बम फेंके, जिससे 9 लोग घायल हुए हैं और उनमें बच्चे भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक माधव नगर थाना क्षेत्र के बंगला […]

​होली पर मिटे गिले-शिकवे, भाईचारे के साथ मनाया जाए रंगों का उत्सव – आशीष दुबे (सांसद)

जबलपुर। देशभर में आज रंगों का महापर्व होली बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में संस्कारधानी जबलपुर में भी होली की धूम देखने को मिली। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद आशीष दुबे ने क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं […]

कांग्रेस ने जारी की लिस्ट, 31 चेहरों को मिले अहम पद, ओबीसी नेताओं का दिखा दबदबा

श्योपुर। जिला कांग्रेस कमेटी श्योपुर की नई जिला कार्यकारिणी की सूची बीती रात जारी कर दी गई। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री डॉ. संजय कामले द्वारा जारी की गई इस सूची में 6 जिला उपाध्यक्ष, 10 महासचिव और 10 सचिव बनाए गए है। हालांकि, जारी सूची 30 पदाधिकारियों […]

युवतियों की होती थी अदला-बदली, थाईलैंड तक फैला था कारोबार, पुलिस ने देह व्यापार मामले में किया खुलासा

ग्वालियर। चर्चित स्पा सेंटर की आड़ में देह कारोबार की परतें धीरे-धीरे खुलती जा रही हैं। ग्वालियर के विकास नगर, पड़ाव स्थित आमंत्रा स्पा सेंटर केवल मसाज का ठिकाना नहीं था, बल्कि इसके तार विदेशी युवतियों की सप्लाई करने वाले रैकेट से जुड़े मिले हैं। खुलासे में सामने आया है […]

एमपी में मार्च ने दिखाए तेवर, कई शहरों के तापमान 35 डिग्री के हुए पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी ने शुरुआती दिनों में ही रफ्तार पकड़ ली है। मौसम अवलोकन के अनुसार पश्चिम और पूर्वी मध्यप्रदेश के अनेक शहरों में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। अधिकांश स्थानों पर तापमान सामान्य से 1 से 4 डिग्री तक अधिक […]

ब्लैकमेलिंग मामले में फंसे पूर्व रेलकर्मी के वायरल वीडियो की जांच, फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी नजर

भोपाल। राजधानी के स्लॉटर हाउस संचालक असलम चमड़ा के करीबी से गोमांस तस्करी मामले में आगे खुलासा नहीं करने और कथित रूप से हाईप्रोफाइल लोगों व राजनेताओं का नाम जोड़ने की धमकी देकर लाखों रुपये वसूलने के आरोप में गिरफ्तार पूर्व रेलकर्मी राजेश तिवारी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। […]