घर में घुसे मगरमच्छ को विधायक बाबू जंडेल ने रेस्क्यू कर पकड़ा

DR. SUMIT SENDRAM

श्योपुर। जिला मुख्यालय से लगभग 15 किमी दूर गोहेड़ा गांव में एक घर में मगरमच्छ घुस गया, जिससे लोगों में दशहत फैल गयी।
विधायक बाबू जंडेल ने इस मगरमच्छ को रेस्क्यू कर पकड़ा।
इसका एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक मगरमच्छ को रस्सियों से बांधते हुए दिखायी दे रहे हैं।
बता दें कि गोहेड़ा के एक घर में बुधवार रात करीब 8 बजे सात फीट का मगरमच्छ घुस आया, जिससे ग्रामीण भयभीत हो गये। घर में मगरमच्छ घुसने के बाद घर के लोग घर छोड़कर बाहर निकल आये। गांव के लोगों को जब इस बारे में पता चला तो हाथों लाठियां लेकर आ गये और मगरमच्छ को चारों तरफ से घेर लिया।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को फोन कर सूचना दी, लेकिन काफी देर तक वन विभाग की टीम नहीं पहुंची। घर में मगरमच्छ घुसने की खबर ग्रामीणों ने विधायक बाबूलाल जंडेल को दी गयीl। सूचना मिलने के बाद विधायक गांव में पहुंच गये। विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि वन विभाग की टीम मगरमच्छ को पकड़ने नहीं आयी तो क्या, हम किसी के सहारे नहीं जीते। हम अपनी रक्षा करना खुद जानते हैं, इसलिए डरने की बात नहीं है, मैं मगरमच्छ को पकडूंगा।
विधायक का हौंसला देख ग्रामीणों में हिम्मत आ गयी। इसके बाद विधायक एवं ग्रामीणों ने मिलकर रेस्क्यू करना शुरू कर दिया। स्थानीय युवकों तथा विधायक ने पहले मगरमच्छ के मुंह को रस्सी से बांधा। फिर उसकी पूंछ बांधी। इस पूरी घटना का वीडियो ग्रामीणों ने बना लिया और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।
करीब दो घंटे तक ये रेस्क्यू आपरेशन चला। ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग को फोन किया, लेकिन उनकी टीम नहीं पहुंची। गांव में सभी लोग डरे हुए थे। लेकिन हमारे विधायक ने मगरमच्छ को पकड़ने हमारी मदद की। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़ने के बाद चंबल नदी में छोड़ दिया।

 

Next Post

रसोइयों ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर जल्द ही महापंचायत बुलाने की किया मांग

मंडला। जिले के रसोईया उत्थान संघ समिति के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के हाथों मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द महापंचायत बुलाये जाने का आग्रह किया है। साथ ही कहा है, कि मध्यान्ह भोजन जैसे महत्वपूर्ण योजना को चलाने में अभिन्न अंग बने रसोइयों की […]