लोकायुक्त पुलिस को मिली सौरभ की 50 से अधिक बेनामी संपत्ति, दुबई में सौरभ की संपत्ति का पता लगाने की प्रक्रिया होंगी प्रारम्भ

भोपाल। पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा एवं उसके करीबी चेतन सिंह गौर के यहां लोकायुक्त छापे में मिले दस्तावेजों को खंगाल रही लोकायुक्त पुलिस को 50 से अधिक बेनामी संपत्तियों का पता लगा है। इनमें अधिकतर जमीनें होने की जानकारी है।
जिनके नाम संपत्ति है, उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके बाद इन संपत्तियों को बेनामी घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही, दुबई में भी सौरभ की संपत्ति का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
लोकायुक्त पुलिस अभी तक चेतन सिंह गौर व सौरभ की मां उमा शर्मा से पूछताछ कर पाई है। मामले में कई किरदार अभी गायब हैं। सौरभ के नजदीकी रिश्तेदार भी पुलिस के रडार पर हैं। चेतन ने पहले पुलिस और आयकर विभाग को पूछताछ में बताया था कि सौरभ ने उसके नाम से फिशरीज का ठेका और पेट्रोल पंप लिया था।
लोकायुक्त छापे के अगले दिन जिस कार में 54 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये नकद मिले थे, वह भी चेतन के नाम थी, पर उसने बताया था कि कार का उपयोग सौरभ और उसके कार्यालय के लोग कर रहे थे।
दुबई में भी बेनामी संपत्ति होने और अतिरिक्त बैंक लाकरों के संबंध में लोकायुक्त पुलिस को सौरभ से पूछताछ के बाद जानकारी मिलने की संभावना है।
वही, लोकायुक्त छापे के पहले से ही सौरभ का पता नहीं है। उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी है।

 

Next Post

नवोदय विद्यालय की परीक्षा संपन्न, 26 केंद्रों में 6839 बच्चो में से 5863 बच्चो ने दी परीक्षा, 976 बच्चे रहे अनुपस्थित

डिण्डोरी। पीएम श्री नवोदय विद्यालय के द्वारा कक्षा छठवीं के लिये प्रवेश परीक्षा जिले के 26 केंद्रों में दिनाक 18 जनवरी 2025 को आयोजित की गई। परीक्षा मे 6839 परीक्षार्थियों में 5863 परीक्षार्थी शामिल हुए। वही, 976 बच्चे अनुपस्थित रहे। बता दे कि पीएम श्री नवोदय विद्यालय डिंडोरी जिले के […]