जबलपुर के एसबीआई विजय नगर के नजदीक लॉक खड़ी कार से शव बरामद किया गया है। जहां मृतक की पहचान डिप्टी मैनेजर नीलेश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक विजयनगर एसबीआई ऑफिस के नजदीक कार से एक शव को बरामद किया गया है। जिसकी सूचना बैंक कर्मियों के द्वारा दी गई थी।
शव बरामद करने के दौरान कार बाहर से लॉक थी। जिसके बाद एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जानकारी के मुताबिक मृतक का 2 दिन पहले ही कटनी से ट्रांसफर हुआ था। बताया जा रहा है मृतक शराब का अत्याधिक सेवन करता था। वहीं पुलिस ने शव पीएम के लिए भिजवा दिया हैं। साथ ही मामले की पड़ताल शुरू भी कर दी है।
ब्यूटी कॉन्टेस्ट में किन्नरों ने लिया हिस्सा - बॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा भी हुई शामिल
Sat Sep 17 , 2022