इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल हुआ मंगलायतन विश्वविद्यालय

जबलपुर। मंगलायतन विश्वविद्यालय जबलपुर ने इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में एक दुर्लभ सम्मान हासिल किया है।
“इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स” ने गर्व से मंगलायतन विश्वविद्यालय, जबलपुर को “भारतीय विश्व रिकॉर्ड” से सम्मानित किया है, जिसका शीर्षक है.. “वसुधैय कुटुंबकम – विविधता में एकता”।
इस सम्मान के लिए विश्वविद्यालय के कर्मचारी और छात्र छात्राओ ने विभिन्न क्षेत्रों और विभिन्न पृष्ठभूमियों से भारत की 24 क्षेत्रीय भाषाओं में संविधान दिवस 2023 के अवसर पर भारतीयों को प्रेरित और प्रोत्साहित करके भारत की 24 क्षेत्रीय भाषाओं में भारतीय संविधान की प्रस्तावना को पढ़ने के लिए प्रेरित किया एवं पढ़ाया हैं।
गौरवशाली भारत देश के महान संविधान की प्रस्तावना को जन जन तक ले जाने एवं 24 क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद एवं पाठन करवाने पर संस्था के अध्यक्ष हेमंत गोयल ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं कुलपति प्रो. सम्बाशिवा राव, उप कुलपति प्रो. विनिता कौर सलूजा , कुलसचिव प्रो. बी. नागाकिशोर, निदेशक (प्रशासन) प्रो. आशुतोष सक्सेना ने प्रो. वसूजा किशोर सहित समस्त छात्र छात्राओं को इस कार्य को संपादित करने के लिए उनकी सराहना की।

 

Next Post

संस्कारधानी जबलपुर में बुधवार को होगी कैबिनेट बैठक, मुख्यमंत्री करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा

जबलपुर। मोहन यादव सरकार की पहली औपचारिक कैबिनेट बैठक बुधवार को जबलपुर में आयोजित होगी। इस बैठक में कर्मचारियों के महंगाई भत्ता बढ़ाने सहित अन्य विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर निर्णय लिए जा सकते हैं। साथ ही जबलपुर संभाग की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा भी होगी। विधानसभा […]