डिण्डौरी। शनिवार को विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर पुलिस की तनावपूर्ण व चुनौतीपूर्ण कार्यों के चलते, पुलिसकर्मियों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह एवं अति. पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम के निर्देशन में रक्षित केन्द्र डिंडोरी में ध्यान-योग कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में योग शिक्षक लक्ष्मी अहिरवार, योग प्रशिक्षक आरती बेतिया एवं खेल प्रशिक्षक कु. आरती सोंधिया के द्वारा रक्षित केन्द्र तथा जिले के विभिन्न थानों के पुलिसकर्मियों एवं 36वीं वाहिनी के लगभग 100 अधिकारी व कर्मचारी को ध्यान व योग के महत्व को बताते हुए सभी को ध्यान करने की विभिन्न मुद्राओं के माध्यम से ध्यान व प्राणायाम करने के तरीकों को समझाया गया।
बता दे कि ध्यान व योग के नियमित अभ्यास से जीवन मे आनें वाले तनाव से मुक्ति मिलती है एवं मानसिक व शारीरिक स्वास्थ सुदृढ होता है। जीवन मे सकारात्मकता एवं उत्साह का समावेश होता है, इस लिए हमे इसका अभ्यास नियमित करना चाहिए।
ध्यान-योग कार्यशाला में प्रभारी रक्षित निरीक्षक सूबेदार अभिनव राय, सूबेदार कुंवर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

