मोटरबोट से मतदान सामग्री लेकर डूब प्रभावित गांव के लिए रवाना हुआ दल

जबलपुर। लोकतंत्र के महापर्व यानि लोकसभा का चुनाव कराने जिले के बरगी विधानसभा क्षेत्र के डूब प्रभावित ग्राम कठौतिया स्थित मतदान केंद्र पहुंचने मतदान दल मोटरबोट से रवाना हुआ।
बरगी बांध के डूब प्रभावित ग्राम कठौतिया स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 261 में कुल 284 मतदाता हैं।
मतदान कराने गठित दल में पीठासीन अधिकारी पीके साहू, मतदान अधिकारी क्रमांक एक कैलाश दास, मतदान अधिकारी क्रमांक दो दीपक कुमार साहू एवं मतदान अधिकारी क्रमांक तीन गोविंद श्रीवास्तव शामिल हैं।
मतदान दल के साथ सेक्टर ऑफिसर संदीप जैन एवं माइक्रो आब्जर्वर अखिलेश प्रसाद भी सुरक्षा कर्मियों के साथ मैकल रिसोर्ट से कठौतिया रवाना हुए। इसके पहले मतदान दल जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय परिसर से मतदान सामग्री प्राप्त कर बस से बरगी बांध स्थित मैकल रिसोर्ट पहुंचा।

 

Next Post

मतदान के एक दिन पूर्व मतदान दलों को किया गया सामग्री वितरण, पारम्परिक वेशभूषा में सामग्री लेने पहुंचा मतदान दल

डिंडोरी। शासकीय चंद्रविजय महाविद्यालय में मंडला संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाली विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 103 शहपुरा और हमोक 104 डिण्डौरी के लिए सामग्री वितरण किया गया। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी विकास मिश्रा के नेतृत्व में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को खोला गया। जिसके […]