हनुमान जयंती के उपलक्ष में सुबह से ही लगा भक्तों का ताँता

उज्जैन। शनिवार को हनुमान जयंती पर शहर के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। शहर के प्रमुख मंदिरों में एक दिन पहले से तैयारी शुरू हो गई थी। कई मंदिरों में विद्युत सज्जा के साथ सुन्दर कांड का पाठ भी हुआ।
हनुमान जयंती पर सुबह से अलग-अलग मंदिरों में कार्यक्रम किये गए। गेबी हनुमान मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ सुबह से रही। मंदिर में भगवान का सिंहासन पर बैठे आभूषण और वस्त्र अर्पित कर श्रंगार किया गया। मंदिर के गर्भगृह को फूलों से सजाया गया है।
मंदिर के पुजारी महंत स्कन्द दास ने बताया कि हनुमान जयंती पर भगवान गेबी हनुमान जी के मंदिर में भक्तों के लिए 51 लीटर दूध से बनी खीर और 101 किलो के हलवे का प्रसाद वितरित किया जा रहा है।

 

Next Post

मई के पहले हफ्ते में आ सकता है बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, 60% पूरा हुआ मूल्यांकन कार्य

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं। अब छात्र-छात्राएं बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच रिजल्ट को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड के सचिव डॉ. कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि […]