जिला पंचायत अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक इस्तीफा देकर कांग्रेस का छोड़ा साथ

DR. SUMIT SENDRAM

डिंडोरी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के द्वारा डिंडोरी कांग्रेस जिलाध्यक्ष बदलने से रुष्ठ कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते, उपाध्यक्ष अंजू व्योहार, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, जिला पंचायत सदस्य हीरा देवी परस्ते, पार्षद राजेश पाराशर, सहित एनएसयूआई जिलाध्यक्ष तथा ग्रा. पं. कूड़ा सरपंच वैभव कृष्ण परस्ते ने शनिवार को सामूहिक रूप से इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
इसकी मुख्य वज़ह स्थानीय विधायक ओमकार मरकाम, जिला संगठन प्रभारी कदीर सोनी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के द्वारा पिछले दिनों लिये गये असंवैधानिक निर्णयों को बतलाया गया है।
जिला पंचायत और नगर परिषद अध्यक्ष के इस्तीफे से कांग्रेस को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
गत दिवस जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से वीरेंद्र बिहारी शुक्ला को अचानक हटा दिया गया था। इस हिटलरशाही निर्णय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी व्याप्त है।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भी यह कदम कांग्रेस को नुकसान पहुंचा सकता है।
गौरतलब है कि जिला पंचायत में 18 साल और नगर परिषद में पहली बार कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हुये हैं। इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय निर्वतमान कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला को दिया जाता है।
विगत चुनाव मे जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते ने 21 हजार 770 मत प्राप्त कर रिकार्ड बनाया है। जबकि जिला पंचायत उपाध्यक्ष अंजू जितेंद्र व्योहार ने 11 हजार 989 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की है। वहीं जिला सदस्य हीरा देवी परस्ते ने 18 हजार 970 मतों के साथ बैगा बाहुल्य समनापुर और बजाग में विजय हासिल की थी।बाबजूद इसके अचानक कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी को हटाने से निर्वाचित जन प्रतिनिधियों द्वारा पार्टी की कार्यप्रणाली से रुष्ठ होकर सामूहिक इस्तीफा दिया गया।
बताया जा रहा है कि सामूहिक इस्तीफे के बाद जिले की दोनो विधानसभा में कांग्रेस की स्थिति कमजोर होगी।
सामूहिक इस्तीफा के बाद सभी जनप्रतिनिधियों ने स्वतंत्र रूप से जनता की सेवा का संकल्प लिया है।

 

 

 

 

 

Next Post

सिरफिरे भतीजे ने अंधाधुंध फायरिंग कर अपने दो चाचाओं को उतारा मौत के घाट

पन्ना। जिले के देवेंद्रनगर थाना अंतर्गत ग्राम गोल्ही मुड़िया मे अंधाधुंध फायरिंग में हुई दो लोगों की मौत से क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी। बीती रात एक सिरफिरे युवक ने अपने ही परिवार के लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर अपने दो चाचाओ को मौत की नींद सुला दिया। वहीं एक […]