अभियान शिकंजा के तहत 15 से अधिक शातिर वाहन चोर पुलिस की गिरफ्त में

DR. SUMIT SENDRAM

जबलपुर। वाहन की चोरियों पर अंकुश लगाने के लिये चलाये जा रहे अभियान शिकंजा में जबलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस ने 15 से अधिक शातिर चोरों को गिरफ्तार करने के साथ जबलपुर, नरसिंहपुर, कटनी, हरदा आदि जिलों में चोरी किये गये 125 वाहन भी जब्‍त किये हैं।
यह शातिर चोर सार्वजनिक स्थानों पर खड़े वाहनों को डुप्लीकेट चाबी से खोलकर ले जाते थे।
अति. पुलिस महानिदेशक / पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन उमेश जोगा, उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर आरआर एस परिहार, पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी के निर्देशन में क्राइम ब्रांच एवं 15 से अधिक थानों के पुलिस कर्मी कार्यवाही में शामिल रहे।
उल्‍लेखनीय है कि अभियान के तहत जिले के पूर्व वाहन चोरों, कबाडियों की चैकिंग, सार्वजनिक स्थल, पार्किंग स्थानों पर निगाह रखी गयी। विभिन्न थाने माढोताल, गढ़ा, कोतवाली, लार्डगंज, गोरखपुर, मदनमहल, विजयनगर, तिलवारा, पनागर एवं गोहलपुर से वाहन चोर विनय उर्फ आर्यन, अमित उर्फ बंदर, शिवम, उत्तम पटेल, राज उर्फ विपिन ठाकुर, आशीष झारिया, महेन्द्र सोनी, सुबोध रैकवार, ऋषि रैकवार, अबरार खान, राजा बहेलिया, रितेश वर्मा, किशन झरिया, जुबेर खान, विजय पटेल को दबोचा गया है।
सार्वजनिक स्थानों से जब्त 24 वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर चेचिस नंबर एवं इंजन नंबर में छेड़छाड़ पायी गयी।
वाहन चोरों ने सार्वजनिक स्थानों से चोरी किये गये वाहनों के पंजीयन नंबर, चेचिस नंबर एवं इंजन नंबर में बदलाव किया। पुलिस को ऐसे 24 वाहन मिले जिसमें छेड़छाड़ किया गया। अब पुलिस ऐसे वाहनों के सही नम्बर ज्ञात कर वैधानिक कार्यवाही करने में जुट गयी।

 

Next Post

सास-बहू के झगड़े के बीच में आये बहू के भाइयों ने ली ससुर की जान

बुरहानपुर। नेपानगर थाना क्षेत्र के मझगांव में शुक्रवार दोपहर सास-बहू के बीच चल रहे झगड़े में कूदे बहू के दो भाइयों ने बीचबचाव करने पहुंचे ससुर की जान ही ले ली। पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। दूसरे […]