महिला संबंधी अपराधों के लिये जागरूकता लाने के लिये चलाया गया “अभिमन्यु” अभियान

DR. SUMIT SENDRAM

कटनी। पुलिस मुख्यालय के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी अरविन्द जैन के नेतृत्व में कुठला थाना क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर पुलिस के द्वारा “अभिमन्यु” अभियान चलाया जा रहा हैं।
बालकों एवं पुरुषों को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक, पूर्वाग्रह मुक्त सकरात्मक व्यवहार विकसित करने के लिये यह अभियान चलाया जा रहा हैं।
इस अभियान में विकसित समाज के निर्माण, महिला एवं पुरुषों की सहभागिता, महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने, पुरुषों को महिलाओं के प्रति जागरूक करने व संवेदनशील बनाये जाने के लिये आठ दिवसीय विशेष अभियान विगत 12 जून से चलाया जा रहा हैं।
कुठला थाना पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान 19 जून को समाप्त होगा।
“अभिमन्यु” अभियान में विशेषकर पुरुषों एवं बालकों को जागरूक करने के लिये अभियान “अभिमन्यु” संचालित किया जा रहा है।
“अभिमन्यु” अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के पुरुषों बालकों को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक व महिलाओं बालिकाओं के प्रति सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है।
क्षेत्र मे कटआउट एवं फ्लेक्स लगाकर उपस्थित आमजन को महिला अपराध के प्रति जागरूक कर “अभिमन्यु” शुभंकर के साथ सेल्फी लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आमजन को अभियान से संबंधित शपथ दिलायी गयी।
यह अभियान जिले के अलग-अलग थानों में भी संचालित किया जायेगा |

 

Next Post

महाप्रभु जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव 20 जून को

कटनी। श्री जगदीश स्वामी मंदिर ट्रस्ट कमेटी द्वारा कटनी नगर‌ का ऐतिहासिक 141वां रथयात्रा महोत्सव प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 20 जून को मनाया जायेगा। महाप्रभु जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव में 11 दिवसीय कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाये जायेगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री जगदीश स्वामी मंदिर […]