राजधानी के पीएम श्री स्कूल में कक्षा संचालन के वक्त छात्रों के ऊपर गिरा छत का प्लास्टर, दो छात्राएं हुई घायल

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। राजधानी भोपाल के एक स्कूल में चलती क्लास के दौरान छत का प्लास्टर उखड़कर छात्राओं पर आ गिरा। इस हादसे में दो छात्राएं घायल हो गई। हादसा शुक्रवार को भोपाल के बरखेड़ा स्थित शासकीय पीएम श्री महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्कूल में हुआ। जिसका वीडियो शनिवार को सामने आया है। […]

मुख्यमंत्री मोहन यादव के दुबई-स्पेन दौरे ने मप्र के लिए खोले विकास के नए मौके, वैश्विक कंपनियों ने पूरे सहयोग का दिया भरोसा

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्पेन पहुंचे तो उनका भारतीयों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने मैड्रिड और बार्सिलोना में यहां विश्व की अग्रणी कंपनियों के शीर्ष पदाधिकारियों से वन-टू-वन मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव का अंदाज उद्योगपतियों को बेहद पसंद आया। निवेशक मध्यप्रदेश […]

“नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत डिण्डौरी जिले में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

DR. SUMIT SENDRAM

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार, डिण्डौरी जिले में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं चौकियों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों, विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना एवं नशा-मुक्त समाज की दिशा में प्रेरित […]

प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, दो वर्षीय मासूम को भी दिया कीटनाशक, तीनों की मौत

DR. SUMIT SENDRAM

बालाघाट। जिले के ग्राम गढ़ी सब्जी बाजार में शुक्रवार को एक प्रेमी ने पहले खुद कीटनाशक खाया और अपनी प्रेमिका व उसके दो वर्षीय मासूम बच्चे को भी खिला दिया। जिससे तीनों की मौत हो गई। मृतको में कदला निवासी प्रेमी सुकेश धुर्वे 30 वर्ष, प्रेमिका प्रीति पति सोनसाय धुर्वे […]

बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 15 बाइक सहित दो आरोपी गिरफ्तार

DR. SUMIT SENDRAM

देवास। जिले के सतवास थाना क्षेत्र के नगर व ग्रामीण क्षेत्रो में सक्रिय चोर गिरोह देवास सहित आसपास के जिलों से बाइक चुराता था और फिर उनको पहाड़, नदी-नालों के किनारे व जंगल में छुपा देता था। पुलिस ने बाइक चोरी की वारदातों की जांच के दौरान दो संदिग्ध लोगों […]

आईपीएल-रणजी टीम में सिलेक्शन के नाम पर क्रिकेटर से 12.50 लाख रुपये की ठगी, कई अन्य युवा भी हो चुके इसी तरह ठगी का शिकार

DR. SUMIT SENDRAM

इंदौर। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से नजदीकी बताकर एक क्रिकेट खिलाड़ी ने अंडर-19 क्रिकेटर से आईपीएल और रणजी टीम में सिलेक्शन के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए पीड़ित से 12 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए। लसूड़िया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी […]

उज्जैन में जुलाई के आखिरी में 3 दिन रहेगा आस्था का महा सैलाब, 27 जुलाई को रविवार होने के चलते देशभर से उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

DR. SUMIT SENDRAM

उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन में जुलाई के आखिरी तीन दिन आस्था का महा सैलाबल देखने को मिलेगा। 27 जुलाई को रविवार होने के कारण छुट्टी का लाभ उठाते हुए देशभर से श्रद्धालुओं की भीड़ उज्जैन में उमड़ेगी। बता दे कि 28 जुलाई को श्रावण मास में भगवान महाकाल की […]

डिंडोरी पुलिस के द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का किया जा रहा आयोजन

DR. SUMIT SENDRAM

डिंडोरी। पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा तथा एसडीओपी (डिंडोरी) सतीश द्विवेदी के मार्गदर्शन में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत गुरुवार को डिंडोरी के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया […]

देश के नए हवाईअड्डों से जुड़ेगा भोपाल, नवीं मुंबई, नोएडा तक विंटर सीजन में शुरू होगी उड़ानें

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। भारत में इस वर्ष नवीं मुंबई एवं नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से हवाई यातायात शुरू हो जाएगा। इन शहरों के लिए पहले ही चरण में भोपाल जुड़ जाएगा। विंटर सीजन में इन शहरों तक सीधी उड़ान मिलने लगेगी। इंडिगो एवं एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इन शहरों के लिए स्लाट […]

प्रदेश में 5 संभागों के 23 जिलों में आज और कल भारी बारिश का अनुमान, प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ पड़ सकती हैं बौछारें

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रो में कहीं तेज बारिश हो रही है तो कहीं रुक-रुककर बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। शेष क्षेत्रों में गरज-चमक के […]