देर रात पुलिस और नक्सलियों के बीच कटेझिरिया जंगल में फायरिंग, नक्सली हुए फरार, जंगल में पुलिस की सर्चिंग जारी

DR. SUMIT SENDRAM

बालाघाट। सोमवार देर रात जिले के रूपझर थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। कटेझिरिया के जंगल में हुई गोलीबारी के बाद नक्सली अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। लगभग 800 पुलिसकर्मियों के द्वारा जंगल में सर्चिग अभियान तेज कर दिया गया है। अति. पुलिस […]

मशहूर गधो का पारम्परिक मेला हुआ प्रारम्भ, देश भर से बिक्री के लिए आए 500 से अधिक गधे

DR. SUMIT SENDRAM

उज्जैन। कार्तिक माह में लगने वाला उज्जैन का मशहूर गधों का पारंपरिक मेला इस वर्ष भी पूरे उत्साह के साथ प्रारम्भ हो गया है। परंपरा के अनुसार गधों को गुलाब जामुन खिलाकर और पूजा-अर्चना कर मेले की शुरुआत की गई। इस बार मेले में देशभर से 500 से अधिक गधे […]

बिहार के तर्ज पर आज से मध्यप्रदेश में प्रारम्भ हुई एसआईआर, 65 हजार बीएलओ का मतदाताओं के घरों में आज से पहुंचना हुआ शुरू

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। बिहार की तर्ज पर वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) मंगलवार से मध्यप्रदेश में प्रारंभ हो गया। चुनाव आयोग के निर्देश पर मध्यप्रदेश के सभी 65 हजार बीएलओ का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। मंगलवार से बीएलओ घर-घर जाकर आयोग द्वारा जारी फॉर्म देकर और वर्ष 2003 के […]

कीटनाशक से निकली गैस से पहले भाई और फिर बहन की मौत, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती माता-पिता

DR. SUMIT SENDRAM

ग्वालियर। कीटनाशक से निकली गैस से बीमार 13 वर्षीय छाया शर्मा ने दम तोड़ दिया। मंगलवार सुबह ग्वालियर के रिम्स अस्पताल में उसने आखिरी सांस ली। इसके पूर्व सोमवार को छाया के छोटे भाई वैभव की मौत हो गई थी। वही, मां-पिता की हालत भी बेहद नाजुक है। दोनों को […]

जबलपुर-भोपाल मार्ग पर वैन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, वैन जब्त, चालक फरार

DR. SUMIT SENDRAM

जबलपुर। मंगलवार सुबह 10:30 बजे भेड़ाघाट थाना अंतर्गत जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार मारुति वैन ने मोपेड सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर वैन छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने भेड़ाघाट […]

कार्तिक माह में निकली महाकाल की दूसरी सवारी, चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में निकले प्रजा का हाल जानने, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़

DR. SUMIT SENDRAM

उज्जैन। सोमवार को उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की दो सवारियां सात घंटे के अंतराल में निकली। यह विशेष संयोग इसलिए है क्योंकि इस बार कार्तिक माह की दूसरी सवारी और वैकुंठ चतुर्दशी एक ही दिन पड़ा हैं। महाकाल मंदिर प्रबंधन के अनुसार, रविवार आधी रात के बाद ही चतुर्थी तिथि […]

जय भीम का नारा लगा आरएसएस की शाखा में घुसकर स्वयंसेवकों से मारपीट, 14 के खिलाफ मामला दर्ज

DR. SUMIT SENDRAM

बुरहानपुर। रविवार शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इच्छापुर शाखा में गांव के कुछ युवकों द्वारा हंगामा और स्वयंसेवकों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। शाहपुर थाना पुलिस ने इच्छापुर मंडल के कार्यवाह रितेश महाजन की शिकायत पर 14 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। […]

कफ सीरप मामले में डाॅ. प्रवीण सोनी की फरार पत्नी ज्योति सोनी को एसआईटी ने किया गिरफ्तार

DR. SUMIT SENDRAM

छिंदवाड़ा। जहरीले कफ सीरप कोल्ड्रिफ के सेवन से 24 मासूम बच्चों की मौत के सनसनीखेज मामले में एसआईटी ने सोमवार को एक और बड़ी कार्रवाई की है। एसआईटी ने मुख्य आरोपी डॉ. प्रवीण सोनी की फरार चल रही पत्नी और ‘अपना मेडिकल’ स्टोर की प्रोपराइटर ज्योति सोनी को गिरफ्तार कर […]

प्रदेश की खिलाड़ी बेटी क्रांति गौड़ को मध्यप्रदेश सरकार देगी पुरस्कार स्वरुप एक करोड़ रूपये, सीएम ने की घोषणा

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। महिला विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य क्रांति गौड़ को मध्यप्रदेश सरकार एक करोड़ रुपए देगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियों और देश की बेटियों ने जिस तरह से भारत और दक्षिण अफ्रीका के फाइनल में धूम […]

शिवसेना नेता ने सिविल सर्जन खरे के मुंह में पोती स्याही, सिविल सर्जन प्राइवेट क्लिनिक में अपनी दे रहे थे सेवा, सरकारी अस्पताल में मरीज हो रहे थे परेशान

DR. SUMIT SENDRAM

सीधी। सोमवार को जिला मुख्यालय में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब जिला अस्पताल में पदस्थ सिविल सर्जन डॉ. एसबी खरे के चेहरे पर शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कालिख पोत दी। यह पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना हाउसिंग […]