रक्षाबंधन से पहले डिंडोरी पुलिस ने जनता को दिया तोहफा, 134 गुमे मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए, 2024 से अब तक 800 मोबाइलों की रिकवरी

DR. SUMIT SENDRAM

डिंडोरी। रक्षाबंधन से पहले डिंडोरी पुलिस ने आम जनता को एक खास तोहफा देते हुए गुम हुए 134 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस सौंपे, जिसमें कोतवाली थाना डिण्डौरी से 42, शहपुरा थाना से 27, समनापुर थाना से 25, गाडासरई थाना से 12, मेहंदवानी थाना से 11, करंजिया थाना से 11, बजाग थाना से 05 एवं शाहपुर थाने के द्वारा 01 मोबाइल की रिकवरी की गई है। इन मोबाइलो की कुल अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपये है।
मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर स्पष्ट खुशी देखी गई और उन्होंने पुलिस के इस प्रयास की प्रशंसा की।
बता दे कि डिंडोरी पुलिस द्वारा यह कार्य सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से किया गया, जिससे गुम हुए मोबाइल्स की ट्रैकिंग कर उन्हें बरामद किया गया।
गौरतलब है कि पुलिस मुख्‍यालय द्वारा जारी रैंकिग अनुसार मध्‍यप्रदेश में जिला डिण्‍डौरी मोबाइल रिकवरी के मामले में द्वितीय स्‍थान पर है।
वर्ष 2024 से लेकर डिंडोरी जिले की पुलिस अब तक कुल 800 गुमशुदा मोबाइल फोन ढूंढ चुकी है, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 40 लाख रुपये है। यह कार्य लगातार जारी है और आम जनता को इससे काफी राहत मिली है।
जिले के समस्त थाना व चौकी प्रभारी एवं मुख्यतः तकनीकी साधनों का कुशलता पूर्वक प्रयोग करते हुये मोबाइल फोन की सफल बरामदगी करने में प्रधान आरक्षक मुकेश प्रधान, कपिल चौधरी, आरक्षक श्याम तिवारी, राम सिंह, सुनील पट्टा, गोविन्द चौरे, रामनंदन सनोडिया, शिवपाल, रविन्द्र कुम्हरे एवं जगदीश प्रसाद की सराहनीय भूमिका रही।
रक्षाबंधन से पहले डिण्डौरी पुलिस का यह कार्य न सिर्फ तकनीक आधारित कानून व्यवस्था की सफलता है, बल्कि आम नागरिकों के विश्वास को और भी मज़बूत करने वाला कदम है।

 

Next Post

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गुरैया में अब तक नहीं पहुंची पक्की सड़क, नया भवन भी खाली, बाउंड्रीवाल नहीं, टूटी खिड़कियों में चल रहा छात्रावास

डिंडोरी। बेटियों की शिक्षा के लिए स्थापित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गुरैया आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। डिंडोरी जिले के शहपुरा विकासखंड अंतर्गत संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय तक पक्का पहुंच मार्ग नहीं है और न ही परिसर में कोई बाउंड्रीवाल है। वर्तमान में […]