पति से नाराज होकर मायके रह रही पत्नी पर पति ने किया चाकू से हमला

सीधी। पति से विवाद होने पर पत्नी नाराज होकर अपने मायके रह रही थी, बुलाने पर भी वह ससुराल नहीं जा रही थी, जिससे गुस्से में आकर पति उसके मायके पहुंचकर घर के अंदर घुसकर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव करने पीडिता की बहन दौड़ी तो उनके साथ भी लात घूंसे से मारपीट की गई।
घायल पत्नी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
बताया गया कि सिटी कोतवाली अंतर्गत उपनी गांव निवासी रीना कोरी की शादी जमोड़ी थाना अंतर्गत कारीमाटी गांव निवासी राजेश मौर्या के साथ हुई थी, विगत दिनों पति के द्वारा पत्नी के साथ विवाद किया गया, जिसके कारण पत्नी नाराज होकर वापस अपने मायके आ गई, जहां वह एक माह से रह रही है।
पति के द्वारा ससुराल जाने के लिए कहा गया किंतु वह जाने को तैयार नहीं हुई, जिस कारण रात में पत्नी रीना कोरी अपनी दो बहनों के साथ घर के अंदर थी, जहां पति पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए, चाकू से गला में हमला कर दिया, जिसे चोट आने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीडिता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी पति राजेश मौर्या के खिलाफ धारा 458, 294, 324, 323 एवं 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर चंद घंटों मे ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
आरोपी को पकड़ने मे कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय, सहा. उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, आरक्षक आजाद खान, रामचरित पांडेय का सराहनीय योगदान रहा।

 

Next Post

खड़े वाहन में ट्रक चालक ने मारा टक्कर

सीधी। सड़क के किनारे खड़े एक वाहन को सिंगरौली की तरफ से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया, जिससे वाहन के अंदर सो रहे चालक व खलासी को चोट आई है। घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात्रि करीब २.३० बजे की है। बताया गया कि वाहन क्रमांक एमएच 40 सीएम […]