पुलिस अधीक्षक ने सात आरक्षकों को पदोन्नति उपरांत वरिष्ठ पदभार कराया ग्रहण

DR. SUMIT SENDRAM

डिंडोरी। सोमवार को नवागत पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने श्याम तिवारी, निक्की सोनकर, केवश प्रसाद कोकड़िया, लक्ष्मण सिंह मरावी, योगेश नेवारे, दिलीप कुमार सनोड़िया एवं हेमंत झारिया को आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नति उपरांत वरिष्ठ पदभार ग्रहण कराया।
उन्होंने सभी पदोन्नत कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति जिम्मेदारी एवं कर्तव्यों में वृद्धि का प्रतीक है और सभी कर्मचारी अपने नवीन दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं मेहनत के साथ करें।
इस दौरान अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा, एसडीओपी (डिण्डोरी) सतीष द्विवेदी, कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नागपुरे सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Next Post

नवागत पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने पदभार किया ग्रहण, पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया आत्मीय स्वागत

डिंडोरी। सोमवार को नवागत पुलिस अधीक्षक आशीष खरे द्वारा विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया गया। इस दौरान पुलिस कार्यालय परिसर में अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। पदभार ग्रहण के पश्चात पुलिस अधीक्षक […]