राजा भोज एयरपोर्ट से गिरफ्तार थाईलैंड की महिला के बारे में नया खुलासा

भोपाल। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने रविवार को राजा भोज एयरपोर्ट पर चेकिंग में थाईलैंड की एक महिला को गिरफ्तार किया।
महिला के पास से तीन अलग अलग पते वाले आधार कार्ड मिले। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो एक नयी बात पता चली। गिरफ्तार महिला ने पुलिस को बताया कि वह देह व्यापार में 2018 में चूनाभट्टी इलाके में गिरफ्तार हुई थी। जेल से छूटने के बाद उसने दिल्ली जाकर आधार कार्ड बनवाये थे। इसी आधार पर वह देश में हवाई यात्राये कर रही थी।
गांधी नगर थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि नीरज हुड्डा सीआइएसएफ में उपनिरीक्षक हैं। उन्‍होंने बताया कि रविवार को उसकी ड्यूटी राजा भोज एयरपोर्ट पर थी। दोपहर करीब दो बजे विदेशी महिला एयरपोर्ट पर पहुंची। उसके पास इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से भोपाल से हैदराबाद तक का टिकट था। टिकट के साथ ही उसने आइडी के तौर पर आधार कार्ड दिखाया। उसमें लगी फोटो, महिला के चेहरे से नहीं मिल रही थी। इस पर सुरक्षाकर्मियों को संदेह हुआ और उन्‍होंने उसे अलग ले जाकर पूछताछ की। महिला के बारे में जानकारी मिली है कि वह देह व्यापार में पकड़े जाने के बाद जेल चली गई थी। इस कारण उसका पासपोर्ट भी कोर्ट में जब्त है। वह वापस थाईलेंड नहीं जा सकती है। इसलिए उसने कंप्यूटर के द्वारा फर्जी आधार कार्ड बनवाया था।

 

Next Post

पाँच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म की हुई घटना

भोपाल। प्रदेश की राजधानी के कोलार में पाँच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। 19 साल के आरोपी अशोक सराठे ने मासूम को बहाने से अपने पास बुलाकर आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत कर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। आरोपी घटना के बाद से भाग […]