प्रदेश की मिनी मुंबई इंदौर की सड़के होंगी अब सफ़ेद

DR. SUMIT SENDRAM

इंदौर। प्रदेश की मिनी मुंबई इंदौर में विदेशों की तर्ज पर सफेद सड़कें नजर आयेगी। आने वाले दिनों में इंदौर नगर निगम डामर की नहीं, बल्कि व्हाइट टापिंग तकनीक का इस्तेमाल कर सड़कों का निर्माण करेगा। ये सड़कें वर्षों तक खराब नहीं होंगी। इससे हर वर्ष नगर निगम के करोड़ों का बजट बचेगा, जो सड़कों के रखरखाव पर खर्च होता है। यह बात इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कही। उन्होंने बताया कि व्हाइट टापिंग तकनीक से सड़क बनाने में सामान्य सड़क के मुकाबले करीब ढाई गुना अधिक खर्च आता है, लेकिन जनता की सुविधा को देखते हुए निगम इस खर्च को वहन करेगा। इन सड़कों पर रखरखाव की समस्या नहीं रहती। ये धंसती भी नहीं हैं। महापौर ने कहा कि इस वर्ष हमने जो भी नवाचार किये हैं, अगले चार वर्ष में उसे जमीन पर लाया जायेगा। इंदौर को सोलर सिटी बनाना और शहरवासियों के लिये नर्मदा का चौथा चरण लाना हमारी प्राथमिकता में सबसे ऊपर है।
मिडिया से चर्चा के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जलूद में स्थापित होने वाले सौर संयंत्र को लेकर कहा कि एजेंसी तय करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जो बहुत जल्द पूरी हो जायेगी। इस संयंत्र के शुरू होने के बाद निगम को हर माह लाखों रुपये की बचत होगी।
पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि आने वाले समय में इंदौर की यातायात व्यवस्था में जबर्दस्त सुधार नजर आयेगा। शहर की सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। नये ब्रिज बन रहे हैं। हम सिर्फ पुरानी सड़कों का चौड़ीकरण ही नहीं करेंगे, अपितु नयी सड़कें भी बनायेगे ताकि यातायात का दबाव कम हो सके।

 

Next Post

शिवराज सिंह चौहान एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण

टीकमगढ़। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का सर्किट हाउस में अनावरण किया। टीकमगढ़ शहर के सर्किट हाउस में लगायी गयी स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य […]