उज्जैन। बड़नगर स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि मेले के दौरान भगवान शिव का अनोखा श्रृंगार किया गया।
लगभग 1 करोड़ 31 लाख रुपए के नोटों से भगवान शिव और मंदिर को सजाया गया है।
मंदिर में नोटों की माला, मुकुट और लड़ियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
बता दे कि मंदिर में हर वर्ष महाशिवरात्रि के बाद मेला लगता है। इस वर्ष मेला 14 फरवरी से शुरू हुआ है, जो 28 फरवरी तक चलेगा।
नोटों से किया गया यह विशेष श्रृंगार गुरुवार 26 फरवरी तक श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रहेगा।
मंदिर के पुजारी संदीप पठोर ने बताया कि नोटों की माला, मुकुट और लड़ियों की सजावट तैयार करने में सात कलाकारों की टीम को करीब तीन दिन का समय लगा। कलाकारों ने बड़ी मेहनत और कलात्मक ढंग से नोटों की सजावट कर मंदिर को भव्य रूप दिया है।


