राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के जन्मदिवस पर बच्चों ने देखी फ़िल्म “ब्रह्मास्त्र”

कटनी(अंकुश आकाश रजक)। देश में समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाले कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस कटनी के ज़िलाध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा “अंशू” ने लिटिल स्टार चिल्ड्रन होम के देवदूत बच्चों के संग सिटी मॉल कटनी में ब्रह्मास्त्र फ़िल्म का आनंद उठाया। सभी ने बच्चों संग केक काटकर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के दीर्घायु होने की कामना की एवं समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे विवेक तन्खा हेतु मंगल कामनाये की। अंशू मिश्रा ने बताया कि विवेक तन्खा जनसेवा के पर्याय है। समाजसेवा क्षेत्र में उनका गौरवशाली इतिहास है। उन्होंने हमेशा से जरूरतमंद की मदद को ही अपना परम उद्देश्य माना है। उनकी समाज कल्याण की सोच से चल रही विभिन्न मुहीमो से आज तक ना जाने कितने जरूरतमंद लाभान्वित हो चुके है और निरंतर हो रहे है। उनके बताए हुए मार्ग पर चल कर सभी को समाज के प्रति अपनी सार्थक भूमिका का निर्वाहन करना चाहिए। उनके जन्मदिन पर देवदूत बच्चों को मनोरंजन हेतु फ़िल्म दिखाकर हम सभी अभिभूत है। बच्चों ने फ़िल्म देखकर हर्ष उल्लास के साथ विवेक तन्खा का जन्मदिवस मनाया।

 

Next Post

जमीन की समस्या से परेशान होकर वृद्ध ने स्वान टावर पर चढ़कर आत्महत्या की कोशिश की

संवाददाता : अंकुश आकाश रजक : कटनी जिले के धीमरखेडा थाना क्षेत्र जमीन की समस्या से परेशान होकर एक वृद्ध ने मजबूर होकर जनपद पंचायत प्रांगण पर लोकसेवा केन्द्र के सामने लगे स्वान टावर पर चढ़कर आत्महत्या की कोशिश की। वहां पर उपस्थित देखने वाले लोगों में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित […]