महान गणितज्ञ एवं खगोल शास्त्री आर्यभट्ट के अवतरण दिवस में कार्यशाला का हुआ आयोजन.

जबलपुर। महान गणितज्ञ एवं खगोल शास्त्री आर्यभट्ट के जयंती के अवसर पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास महाकौशल प्रांत द्वारा शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय सिविल लाइन जबलपुर के गणित विभाग के संयोजन में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप में हितकारिणी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. निलेश पांडे उपस्थित रहे।
डॉ. निलेश पांडे ने अंक गणित के अनुप्रयोगों के माध्यम से छात्र-छात्राओं में गणित के प्रति अभिरुचि व्याख्यान के माध्यम से बताया। डॉ. निलेश पांडे ने आगे बताया कि वैदिक गणित कितना विस्तृत है और उसी का उपयोग करके आज के समय में सॉफ्टवेयर एवं एप्प निर्माण हो रहे हैं। सभी गणित का जन्मदाता वैदिक गणित ही है, जिसे हम लोग भूलते जा रहे हैं। उन्होंने वैदिक गणित के कई अनुप्रयोगों से लोगों को हतप्रभ कर दिया।
शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के महाकौशल प्रांत के संयोजक डॉ. राजेंद्र कुरारिया ने शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के समस्त विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान किया एवं छात्र छात्राओं को न्यास के उद्देश्यों को विस्तार से समझाया।
गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पांडे ने शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास एवं विषय विशेषज्ञों का महाविद्यालय में स्वागत किया एवं आभार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर प्रो. आरपीएस चंदेल सहित विभाग के समस्त प्राध्यापक सहित पीजी के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

 

Next Post

मेंहदवानी स्थित शासकीय महाविद्यालय में "कॉलेज चलो अभियान" सम्पन्न

डिंडोरी। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिले के विकासखंड मेंहदवानी में संचालित शासकीय महाविद्यालय में “कॉलेज चलो अभियान” संपन्न किया गया। “कॉलेज चलो अभियान” के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कठोतिया में डॉ. धर्मेंद्र कुमार सतनामी सहायक प्राध्यापक (रसायन शास्त्र) के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत विज्ञान तथा कला […]