20 कैरेट सोने से बने 28 लाख कीमत के 29 हार कोतवाली पुलिस ने किया जब्त

सिवनी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने सुनारी मोहल्ला में सोने के जेवरात बेचने की फिराक मे घूम रहे मथुरा निवासी सुरेश कुमार गुप्ता से 28 लाख रुपये के सोने के जेवरात जब्त किए हैं, जिसकी वैधानिक कार्रवाई कर प्रकरण आयकर विभाग को भेजा गया है।
कोतवाली पुलिस ने सुरेश कुमार से 20 कैरेट सोने से निर्मित 5 नग बड़े रानी हार और 24 नग छोटे हार जब्त किए हैं।
कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष पुतला चौक सुनारी मोहल्ला में दबिश दी, जहां पर थेले में सोने के जेवरात रखकर बेचने की फिराक में घूम रहे उत्तरप्रदेश मथुरा के थाना कोतवाली अंतर्गत पतमा गली 18 निवासी सुरेश कुमार पिता स्व. हरिशंकर गुप्ता (58) को सुनारी मोहल्ला निवासी पप्पू सोनी के घर के पास से पकड़ा गया। तलाशी लेने पर सुरेश कुमार के थैले में 515 ग्राम सोने के जेवरात (कीमती 28,13,218 रूपये) पाए गए है, जिसे जब्त कर लिया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मथुरा निवासी सुरेश कुमार गुप्ता से सोने के जेवरात के बिल प्रस्तुत करने कहा गया लेकिन सोने के जेवरात के बिल नहीं होने पर पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण तैयार आयकर विभाग को आगे की जांच करने सौंप दिया है।

 

Next Post

जाली नोट के साथ सरकारी शिक्षक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। शहर की क्राइम ब्रांच ने जाली नोट खरीदने-बेचने और चलाने वाले गिरोह को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से पांच सौ के 90 हजार रुपये के जाली नोट मिले है। गिरोह में सरकारी स्कूल का शिक्षक भी शामिल है। आरोपी करीब एक लाख रुपये बाजार में चला चुके हैं। […]