राजधानी की सड़कों पर आवारा कुत्तों का डेरा, रंगपंचमी के जश्न पर भारी पड़ा आतंक, भोपाल में एक दिन में 35 लोग शिकार

भोपाल। जहां एक ओर शहर रंगपंचमी के उल्लास में सराबोर था, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर घूमते कुत्तों के झुंड मासूमों और बुजुर्गों को अपना निशाना बना रहे थे।
आलम यह रहा कि त्यौहार की खुशी शाम होते-होते दहशत में बदल गई।
रविवार को रंगपंचमी के मौके पर अकेले जेपी अस्पताल में दोपहर तक 35 से अधिक मरीज रेबीज का टीका लगवाने पहुंचे।
राजधानी भोपाल के अलग-अलग कोनों से आए कुत्तों के काटने के मामलों ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है। अकेले जेपी अस्पताल में दोपहर तक 35 से अधिक लोग एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे।
सड़कों पर पैदल चलना अब किसी खतरे से खाली नहीं रह गया है, क्योंकि झुंड में घूमते कुत्ते राहगीरों पर अचानक हमला कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि नगर निगम की डॉग स्क्वाड और नसबंदी टीमें केवल कागजों पर सक्रिय हैं। जमीनी स्तर पर संसाधनों की भारी कमी दिख रही है।
आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनकी आक्रामकता ने नगर निगम के नसबंदी अभियान की विफलता को उजागर कर दिया है। संसाधनों की कमी से नसबंदी की गति धीमी स्वास्थ्य विशेषज्ञों और नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीपी सिंह का मानना है कि संसाधनों की कमी के चलते नसबंदी की गति धीमी है।
उन्होंने कहा कि इसी की वजह से शहर में कुत्तों की बढ़ती संख्या बढ़ती जा रही है। गर्मियों के मौसम और त्योहारों के दौरान शोर-शराबे में आवारा कुत्ते अधिक आक्रामक हो जाते हैं। यदि समय पर नसबंदी और टीकाकरण नहीं होता, तो इनका व्यवहार हिंसक बना रहता है।

 

Next Post

होटल के कमरे में पति पर ब्लेड से हमला कर भागी पत्नी, मामला दर्ज, आधी रात जमकर हुआ हंमागा

भोपाल। राजधानी के पिपलानी की होटल में ठहरे दंपति के बीच विवाद हो गया, जिसमें पत्नी युवक पर ब्लेड से हमला कर भाग गई। ब्लेड से हमला होने पर पति को मामूली चोट लगी है, जहां निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पिपलानी पुलिस ने पत्नी के खिलाफ […]