नागपुर से लौटते वक्त पेड़ से टकराई एम्बुलेंस, एंबुलेंस में लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर

DR. SUMIT SENDRAM

बालाघाट। जिले के परसवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बालाघाट-मंडला रोड में पेड़ से टकराकर एम्बुलेंस पलट गई। फिर उसमें आग लग गई। इसमें ड्राइवर जिंदा जल गया। हादसा परसवाड़ा के खर्रा गांव में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे हुआ।
पुलिस के मुताबिक एम्बुलेंस ड्राइवर महाराष्ट्र के नागपुर से एक मरीज को परसवाड़ा थाना इलाके के संतरीटोला गांव छोड़ने आया था। लौटते समय हादसे का शिकार हो गया।
मोबाइल नंबर के आधार पर मृतक की पहचान माइकल अंतुने मोरिस (56) के रूप में हुई। वह नागपुर के अजनी इलाके में रहता था।
संतरीटोला निवासी कमलेश कुशरे ने बताया कि वह अपने जीजा शिवा पंद्रे के साथ मजदूरी के लिए नागपुर गया था। रविवार को भवन निर्माण कार्य के दौरान शिवा का पैर टूट गया। नागपुर में इलाज के बाद कमलेश, शिवा को एम्बुलेंस से लेकर रात करीब 2 बजे संतरीटोला गांव पहुंचा था। ड्राइवर माइकल संतरी टोला में ही सो गया था। वह सुबह करीब 4 बजे एम्बुलेंस लेकर मंडला होते हुए नागपुर के लिए निकला था। इसी दौरान गाड़ी पेड़ से जा टकराई। गाड़ी पलटने के कारण ड्राइवर वाहन में ही फंस गया और आग की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बालाघाट-मंडला रोड पर दुर्घटनाग्रस्त एम्बुलेंस और जलती बॉडी को राहगीरों ने देखा। जिसके बाद ग्रामीणों ने परसवाड़ा पुलिस को हादसे की सूचना दी।
परसवाड़ा थाना प्रभारी मदन इवने ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Next Post

शौचालय निर्माण के नाम पर 1 लाख की रिश्वत लेते हुए जिला परियोजना समन्वय गिरफ्तार, लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई को दिया अंजाम

धार। प्रदेशभर में लोकायुक्त टीम लगातार भ्रष्ट अधिकारीयों और कर्मचारियों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई कर रही है। आए दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं क्षेत्रों से रिश्वत लेते अधिकारी-कर्मचारियों को रंगे हाथ पकड़े जाने के मामले सामने आ रहे है, बावजूद इसके घूसखोरी पर लगाम लगती दिख नहीं रही […]