भक्‍तों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकले महाकाल

DR. SUMIT SENDRAM

उज्जैन। सावन के पहले सोमवार को महाकाल अपने भक्‍तों को दर्शन देने निकले।
महाकाल भगवान की सवारी के पूर्व पं. रमन त्रिवेदी ने परंपरा के अनुसार भगवान महाकाल की पूजाअर्चना की।
ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से श्रावण मास में आज भगवान महाकाल की पहली सवारी निकाली गयी।
भगवान अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में मनमहेश रूप में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकले।
मंदिर समिति‍ के अनुसार महाकाल मंदिर से शाम 4 बजे शाही शुरू हुई। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने भगवान महाकाल के मनमहेश मुखारविंद की पूजा कर पालकी को नगर भ्रमण के लिये रवाना किया।
महाकाल की सवारी महाकाल मंदिर से शुरू होकर कोटमोहल्ला चौराहा, गुदरी, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंची,जहाँ शिप्रा जल से भगवान का अभिषेक पूजन किया गया।
पूजन के बाद सवारी रामानुजकोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, ढाबा रोड, टंकी चौराहा गोपाल मंदिर, पटनी बाजार होते हुये पुन: महाकाल मंदिर पहुंची।
इस दौरान महाकाल के दर्शन के लिये भारी संख्या में भक्तो की भीड़ मौजूद रही।
इस दौरान प्रशासन ने करीब 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के लिये तैनात किया है। साथ ही ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों की मदद से भीड़ पर नजर रखी गयी।
गौरतलब है कि सावन मास एवं भादौ मास में इस वर्ष अधिकमास होने से सोमवार को श्री महाकालेश्वर भगवान की 10 सवारी निकाली जायेगी |

 

Next Post

कलेक्टर कार्यालय के पास झाड़ियों में मिला युवक का जला हुआ शव, जाँच में जुटी पुलिस

ग्वालियर। नये कलेक्टर परिसर के पास झाड़ियों में सोमवार दोपहर को युवक का जला हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मृतक युवक दो तीन दिन से डबरा से लापता था। युवक की हत्या के पीछे लव ट्रायंगल होने की आशंका जतायी जा रही है। हालांकि पुलिस अभी […]