सिविल लाइन थाना प्रभारी को उपनिरीक्षक ने मारी गोली, हालत गंभीर

DR. SUMIT SENDRAM

रीवा। पुलिस विभाग मुख्यतः अनुशासन के लिये जाना जाता है। लेकिन रीवा के सिविल लाइन थाने के थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा को उन्ही के अधीनस्थ उपनिरीक्षक बृजराज सिंह ने थाने परिसर के अंदर ही गोली मार दी है।
थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा को गंभीर हालत में निजी अस्‍पताल में भर्ती किया गया है, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
इस सनसनीखेज घटना के बाद थाने में अफरा तफरी मच गयी है।
बताया गया है कि गोली मारने के बाद उप निरीक्षक बीआर सिंह खुद को थाना प्रभारी के कक्ष में बंद कर लिया है।
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हितेंद्र नाथ शर्मा के सीने में 2 गोलियां लगी हैं।
बताया जा रहा है कि उपनिरीक्षक बीआर सिंह अभी सिविल लाइन थाने में थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा के अधीनस्‍थ थे। उन्‍हें सात दिन पहले पुलिस लाइन अटैच किया गया था। बताया जाता है कि सीनियर पद पर होते हुए भी वे नशा करते थे। उनके खिलाफ नशाखोरी के चलते कुछ विभागीय जांचें चल रही थीं। इसके चलते वे इसी पद पर रह गये। आज बीआर सिंह ढाई बजे थाने पहुंचे। उस समय थाना प्रभारी अपने कक्ष में फाइलें देख रहे थे। बीआर सिंह ने पूछा कि मुझे लाइन किसने भेजा। इस पर थाना प्रभारी बोले कि यह एसपी साहब की व्‍यवस्‍था है, उनसे पूछो तो बेहतर होगा। इसके बाद उन्‍होंने तुरंत पिस्‍टल निकालकर दनादन दो गोली मार दी।

 

Next Post

लोकायुक्त ने एमपी वेयर हाउस कॉरपोरेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

जबलपुर। लोकायुक्त ने एमपी वेयर हाउस कार्पोरेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप बिसारिया वेयर हाउस संचालक से रिश्वत की मांग कर रहा था। लाेकायुक्त पुलिस अधीक्षक संजय साहू ने बताया कि बरेला में पीड़ित फरियादी अमित का […]