घर में सो रही महिला के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

DR. SUMIT SENDRAM

ग्वालियर। पुरानी छावनी थानांतर्गत एक दलित महिला के साथ उसके ही घर में घुसकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।
बदमाश महिला के घर में घुस गया और उसने महिला के इकलौते पुत्र को मौत के घाट उतारने की धमकी देकर डराया और फिर उसके साथ दुष्कर्म करके फरार हो गया।
घटना शहर के ग्वालियर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम बरौआ की है।
छावनी थाना पुलिस के अनुसार गांव की रहने वाली 32 वर्षीय दलित महिला ने थाने में पहुंचकर बताया कि चार वर्ष पहले उसके पति लापता हो गये थे, तभी से वह अपने ससुरालजनों के साथ उसी घर के एक हिस्से में अलग अपने बच्चे के साथ रहती है। बीती रात वह खाना खाने के बाद अपने बेटे के साथ घर की ऊपर मंजिल पर स्थित अपने कमरे में सोने चली गयी। रात्रि लगभग 12 बजे उसके पड़ोस में रहने वाला पूरन किरार छत के रास्ते से उसके कमरे में पहुंच गया। उसने मुंह दबा लिया और बेटे की हत्या की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।
शोर सुनकर उसके जेठ ऊपर आये और उन्होंने आरोपी को दबोचने की कोशिश भी की, लेकिन वह उन्हें धक्का देकर भाग निकला।
पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची और वहां प्रकरण दर्ज कराया।
अति. पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया कि नामजद आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर रेप, जान से मारने की धमकी देने और दलित उत्पीड़न का दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिये अनेक जगह दबिश भी दी गयी, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। जल्द ही पकड़ लिया जायेगा।

 

Next Post

देव उठनी एकादशी से मांगलिक कार्य होंगे प्रारम्भ, होगे मांगलिक कार्य

सीहोर। देवउठनी एकादशी को देवोत्थान एकादशी एवं देव प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता हैं। देवउठनी ग्यारस इस दिन देव यानी श्रीहरि विष्णु निद्रा से जाग जाते हैं। इस दिन से चातुर्मास समाप्त हो जाता है। इसके बाद से सभी तरह के मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाते हैं। इस साल विवाह […]