क्रीड़ा अधिकारी संजय सिंह राठौर का सेवा निवृत्त समारोह संपन्न

जबलपुर। हितकारिणी महिला महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी संजय सिंह राठौर के सेवानिवृत्त समारोह का आयोजन हितकारिणी सभा के अध्यक्ष पं. नित्य निरंजन के मुख्य आतिथ्य और शासी निकाय के अध्यक्ष डॉ. केके हूंका की अध्यक्षता में विगत दिवस संपन्न हुआ।
इस अवसर पर राठौर परिवार के सदस्यों में संजय सिंह राठौर की धर्मपत्नी साधना राठौर उनके भाई और सभासद दीपक राठौर एवं अन्य पारिवारिक सदस्य मौजूद रहें।
कार्यक्रम में सभी प्राध्यापकों ने अपने अनुभवों को और संजय सिंह राठौर के कार्यो को उनकी सेवाओं उत्कृष्ट कार्यों को बताया।
मुख्य अतिथि पं. नित्य निरंजन ने संजय सिंह राठौर द्वारा 39 वर्ष तक सभा को प्रदान की गई सेवाओं के लिए पूरे सभा की ओर से धन्यवाद दिया। उन्होंने हितकारिणी सभा के स्वर्णिम इतिहास को भी छात्राओं को बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से हम अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके साथ उनके परिवार को भी जोड़ने का प्रयास करते है।
दीपक राठौर ने अपने उद्बोधन में आज से 40 वर्ष पूर्व जबलपुर में खेलों की स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कैसे पहले हम लोग अभाव में खेला करते थे और राज्य राष्ट्रीय स्तर पर जबलपुर का नाम रोशन करते थे। संजय जी ने अपने 39 वर्षो के सेवाकाल के कई किस्से बताकर अपना संदेश देते हुए सभी को अपना संदेश दिया।
अध्यक्षता कर रहे डॉ. केके हूंका ने संजय सिंह राठौर को भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की तथा उनके कार्यो और सभी अतिथि के उद्बोधन का सार बताया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होना प्राकृतिक घटना जैसा है जो एक सत्य है लेकिन बिना सेवा में रहकर भी कई कार्य किए जाते है और क्रीड़ा का क्षेत्र तो अपने आप मे बहुत विशाल और सदैव जीवित रहने वाला है। अतः संजय राठौड़ जी अभी भी देश के भविष्य छात्राओं को खेल के लिए तैयार करें और अपनी योग्यता का लाभ नव युवको को प्रदान करे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीलेश पांडे ने किया।
इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ. पूर्णिमा तिवारी, डॉ. सुनीता बजाज, डॉ. सुनीता श्रीवास्तव, छात्र प्रमुख फलक सहित समस्त प्राध्यापक कर्मचारी और छात्राएँ उपस्थित रही।

 

Next Post

Glory Casino Türkiye Sobre Yeni Çevrimiçi Kumarhane: Bonuslu Popüler Slot Makineleri: Genel Bakış 202

Glory Casino Türkiye Sobre Yeni Çevrimiçi Kumarhane: Bonuslu Popüler Slot Makineleri: Genel Bakış 2022 Glory Casino Giriş Türkiye’de ️ Afin De Için Slot Oynayın Aşağıdaki tabloda, bu platformun güçlü ve zayıf yönlerinin neler olduğunu öğrenebilirsiniz. Kumar alışkanlıklarından endişe duyanlar için Safe Mate, bağımlı olmalarını önlemek için onlara kişiselleştirilmiş geri bildirim […]