जादू-टोने के शक में युवक की हत्या, घर के सदस्यों की हो रही मौत से उठाया कदम

डिंडोरी। जिले के अमरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम मनोरी में जादू टोना के शक में एक युवक की हत्या कर दी गई।
बताया गया कि परिवार के लोगों ने मिलकर 35 वर्षीय युवक की 12 जुलाई की रात रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।
घटना की ग्राम कोटवार से सूचना मिलते ही अमरपुर चौकी प्रभारी अतुल हरदहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
वारदात की की जानकारी लगते ही अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (डिंडौरी) केके त्रिपाठी व समनापुर थाना प्रभारी कामेश धूमकेती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
अमरपुर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
अमरपुर चौकी प्रभारी अतुल हरदहा ने बताया कि गांव के एक घर में बीमारी के चलते लगातार एक के बाद एक सदस्यों की मौत हो रही थी, जिसके कारण जादू टोने के शक पर हरे सिंह परस्ते को संबंधित परिवार के लोग शुक्रवार की रात अपने घर ले गए और पहले मारपीट की उसके बाद रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

 

Next Post

युवती ने कलेक्टर ऑफिस में ''टिप-टिप बरसा पानी’' गाने की धुन पर बनाई रील, रील वायरल होते ही युवती फंसी मुश्किल में, साइबर सेल का पहुंचा नोटिस

ग्वालियर। सोशल मीडिया पर फेमस होने के फेर में कुछ लोग ऐसी गलती कर रहे हैं जो उन्हें मुश्किल में फंसा देती है। ऐसा ही एक मामला ग्वालियर से सामने आया, जहां एक युवती ने कलेक्ट्रेड गेट पर डांस करते हुए रील बना ली। वीडियो वायरल होने के बाद उसके […]