जबलपुर स्मार्ट सिटी लि. की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक

जबलपुर। कलेक्टर, जिला जबलपुर सह चेयरमेन जबलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड सौरभ कुमार सुमन की अध्यक्षता में  स्मार्ट सिटी कार्यालय में स्मार्ट सिटी जबलपुर द्वारा संचालित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में निगमायुक्त शेर सिंह मीणा एवं सी.ई.ओ. जबलपुर स्मार्ट सिटी द्वारा परियोजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई एवं चेयरमैन द्वारा निर्देश प्रदान किये गये – स्मार्ट सिटी सी.ई.ओ. श्रीमती निधि सिंह राजपूत ने बताया कि संस्कृति थियेटर के संचालन एवं संधारण हेतु नियुक्त हुई एजेंसी जिसमें स्मार्ट सिटी जबलपुर द्वारा शहर में सांस्कृतिक गतिविधियों के लिये सर्व सुविधा युक्त संस्कृति थियेटर भंवरताल गार्डन के समीप तैयार किया गया है। जिसके संचालन एवं संधारण हेतु स्मार्ट सिटी द्वारा विधिवत् चयन प्रक्रिया से एजेंसी नियुक्त की गयी है जिसे एल.ओ.ए. जारी किया गया है। उक्त एजेंसी द्वारा थियेटर का संचालन करने के एवज में स्मार्ट सिटी को आय प्राप्त होगी।
उन्होने बताया कि इसके शीघ्र ही तैयार हो चुके राइट टाउन स्टेडियम फेस 1 में अलग-अलग खेल गतिविधियों के अनुसार पैकेजवार एजेंसियां नियुक्त की जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है । जिसके शीघ्र ही निविदा जारी किये जाने के निर्देश चेयर सौरभ के. सुमन द्वारा प्रदान किये गये। रानीताल तालाब के चारों तैयार हो रहे रिक्रियेशनल जोन को भी रिवेन्यू मॉडल में एजेंसी चयन हेतु कार्यवाही किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी है, जिससे रानीताल के चारों ओर किये गये विकास कार्य का संधारण किया जा सके।
सी.ई.ओ. श्रीमती राजपूत ने बताया कि राइट टाउन स्टेडिय में तैयार हो रहे फुटबाल ग्राउंड एवं सिन्थेटिक ट्रेक का कार्य 31 मार्च तक पूर्ण करने का लक्ष्य़ निर्धारित किया है। आईटी पार्क सड़क निर्माण की प्रत्येक गतिविधियों को 31 मार्च तक पूर्ण करने के लिये निर्देशित किया है साथ ही कार्य के लिये आवश्यक शटडाउन हेतु म.प्र.पू.वि.वि.कं. लि. जबलपुर, स्मार्ट सिटी एवं कान्ट्रेक्टर आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य किये जाये।
उन्होंने बताया कि अधारताल बिरसा मुंडा तिराहे से महाराजपुर सड़क के बीच माइनर ब्रिज का कार्य तीव्र गति से करने एवं यातायात के डायवर्जन हेतु आवश्यक उपाय करने हेतु निर्देशित किया गया है। 3डी जी.आई.एस. परियोजना में घर-घर सर्वे कार्य प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया है। सर्वे कार्य हेतु सर्वेयरों की संख्या बढाने के लिये एजेंसी को स्मार्ट सिटी के सहयोग से रोजगार मेला मानस भवन में आयोजित करने के साथ ही जन अभियान परिषद, नेहरु युवा केन्द्र, एन.एस.एस. एवं विभिन्न वालेन्टियर संस्थाओँ से भी सर्वे कार्य हेतु मानव संसाधन प्राप्त करने हेतु समन्वय करने के लिये निर्देश प्रदान किये गये।
उन्होंने बताया कि रानीताल फेस 2 का कार्य 31 मार्च तक पूर्ण करने हेतु हेतु लक्ष्य निर्धारित किया है। मदन महल ईको जोन के विस्तार करने हेतु डी.एफ.ओ. स्मार्ट सिटी, नगर निगम के साथ मिलकर विस्तृत परियोजना तैयार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री शिवेन्द्र सिंह, अनिकेत गौरिया, सहायक यंत्री कविश मिश्रा, बालेन्द्र शुक्ला, जी.आई.एस. एक्सपर्ट, अर्पित नेमा, असिस्टेंट अर्बन प्लानर, अभिलाष पाण्डेय, उपयंत्री, निशांत मिश्रा, उपयंत्री विद्युत, सिविल कार्य हेतु अधिकृत पी.डी.एम.सी. एजेंसी के टीम लीडर एवं परियोजनाओँ के कान्ट्रेक्टर उपस्थित रहे।

 

 

 

Next Post

गांव की महिलाओं ने शराब दुकान पर दिया धरना

बिजौरी गांव में अब किसी भी कीमत में शराब की दुकान नही रहने देंगे, पति रोज शराब पीकर आता है मारपीट करता है, जितना भी पति कमाता है सब कुछ शराब पीने में ही उड़ा देता है। घर पर कुछ भी खाने को नही है, इसलिए अब गांव में शराब […]