शिवपुरी की आदिवासी महिला से बोले प्रधानमंत्री मोदी कि आपकी बात सुनकर मैं प्रभावित हो गया

भोपाल। जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने शिवपुरी की आदिवासी महिलाओं से बात की। जहां ललिता आदिवासी महिला से चर्चा के दौरान पीएम ने उन्हें मिलने वाली योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही उनके परिवार के बारे में भी जाना। इसके बाद पीएम मोदी ने ललिता आदिवासी द्वारा किए जवाबों की सराहना की और कहा कि आपकी बात सुनकर मैं प्रभावित हो गया हूं।
ललिता आदिवासी ने पीएम मोदी को उनके बच्‍चों को स्‍कूल में मिलने वाली छात्रवृत्ति और मध्यान्ह भोजन की जानकारी दी और बताया कि वे फिलहाल स्व सहायता समूह से जुड़े हैं और उन्हें गौशाला संचालन का भी कार्य मिला है।
इस दौरान ललिता आदिवासी ने पीएम मोदी द्वारा आदिवासियों के लिए किए गए कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया।
ललिला आदिवासी ने प्रधानमंत्री को बताया कि उन्हें जन मन योजना के तहत आवास योजना का लाभ मिला है। साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान उनके बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बना है। ललिता ने पीएम को बताया कि उनके गांव में पहले 310 आयुष्मान कार्ड थे, अब 100 कार्ड और बढ़ गए हैं। साथ ही गांव के लोगों को उज्‍ज्‍वला योजना का भी लाभ मिल रहा है और वर्तमान में उनके गांव में नल जल योजना का भी कार्य चल रहा है।

 

Next Post

मकर संक्रांति में तिल गुड़ की मिठास के संग युवाओं में दिखा पतंगबाजी का उत्साह

इंदौर। श्रद्धा और भक्ति का पर्व मकर संक्रांति हर्षोल्लास के साथ इंडेक्स कैम्पस, मालवांचल यूनिवर्सिटी में मनाया गया। साल के पहले त्यौहार लोहड़ी और मकर संक्रांति की धूम कॉलेज कैम्पस में भी देखने को मिली। इंडेक्स डिपार्टमेंट ऑफ़ फिजियोथेरेपी एंड पैरामेडिकल साइंसेज, मालवांचल यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा मकर संक्रांति पर […]