मुंबई की महिला चिकित्सक से फेसबुक पर दोस्ती कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन। मुंबई निवासी एक महिला चिकित्सक से फेसबुक पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया, जिसमें दो बार गर्भवती भी हुई। शादी की बात आई तो पीड़िता को आरोपी ने भगा दिया।
एक वर्ष से पुलिस थाने का चक्कर लगाने के बाद जिले की पुलिस ने एक जनवरी को आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।
मुंबई निवासी महिला चिकित्सक से जिले के नागदा जंक्शन के पाल्यारोड निवासी आदिल पिता रफीक खान ने फेसबुक पर दोस्ती की। इसके चलते महिला को आरोपी ने नागदा बुलाया। शादी का झांसा देकर कन्याशाला चौराहे स्थित एक होटल में रुकवाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
इसके बाद लगातार संबंध बनते रहे, जिसके चलते दो बार महिला ने गर्भपात करवाया।
नागदा मंडी थाना प्रभारी नलिन बुधौलिया ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व भ्रूण हत्या की धारा में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।
गौरतलब है कि मुंबई निवासी पीड़िता पिछले एक वर्ष से पुलिस थाने के चक्कर लगा रही थी।
पूर्व थाना प्रभारी ने मामला मुंबई का बताकर पल्ला झाड़ लिया था।
पीड़िता ने वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की। लगातार आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने का प्रयास करती रही। आखिरकार पुलिस को प्रकरण दर्ज करना पड़ा।

 

Next Post

प्रदेश में कड़कड़ाती ठंड लौटी वापस, कई जिलों में नहीं निकला सूरज, कोहरे से फ्लाइट भी कैंसिल

इंदौर। प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर फिर से प्रारम्भ हो गया है। उत्तरी भारत से चलने वाली सर्द हवाओं के कारण तापमान गिर रहा है। पिछले तीन-चार दिनों से चल रही इन हवाओं ने प्रदेश के कई जिलों को कंपकंपा दिया है। शुक्रवार को कई जिलों में दिनभर […]