इंदौर। उत्तरी दिशा से आने वाली हवाओं ने इंदौर में ठंड बढ़ा दी हैं और तापमान नीचे आ रहा है।
बीते चार दिन से न्यूतनम तापमान 10 से 15 डिग्री के बीच बना है। रात में ठिठुरन बढ़ गई है। अलसुबह धुंध और कोहरा छाया रहता है। मगर सुबह साढ़ छह बजे दृश्यता भी पांच हजार मीटर तक रही।
शनिवार को पूर्वी-उत्तर पूर्वी दिशा से हवा चलती रही। इसकी रफ्तार 18 किमी प्रतिघंटे रही।
शहर में अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री पर पहुंच रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन से चार दिन तापमान ऐसा ही बना रहेगा।


