लीनेस क्लब कामख्या का गठन, डॉ. बीना मिश्रा को सर्वसम्मति से बनाया गया अध्यक्ष

सीधी। ऑल इंडिया लीनेस क्लब डिस्ट्रिक्ट सीएम वन संपदा के अंतर्गत एक नए क्लब लीनेस क्लब कामाख्या सीधी का गठन किया गया।
इस अवसर पर पास्ट मल्टिपल प्रेसिडेंट, लीनेस अंजू कटारे, डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस दीपा घई व एरिया 2 एरिया ऑफिसर लीनेस सीमा अग्रवाल की उपस्थिति रही।
सभी सदस्यों को लीनेस की शपथ लीनेस अंजू कटारे द्वारा दिलाई गई।
लीनेस दीपा घई द्वारा विस्तार पूर्वक बताया गया कि क्लब किस तरह सेवा कार्य करता है।
अध्यक्ष का चुनाव सभी सदस्यों द्वारा एकमत हो डॉ. बीना मिश्रा को सहर्ष करतल ध्वनि के बीच चुना गया।
डॉ. बीना मिश्रा ने क्लब के उद्देश्यों और दृष्टिकोणों की व्याख्या करते हुए कहा कि हम सब मिलकर समाज के हितों के लिए निरंतर कार्य करेंगे। इस शानदार यात्रा की शुरुआत के लिए कुल 30 महिलाएं, जिनमें डॉक्टर, व्यवसायी और गृहिणियाँ उपस्थित रहीं।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में डॉ. बीना मिश्रा के साथ साथ रचना राजे सिंह, डॉ. रुचि खरे, अंजू शर्मा, उर्मिला गुप्ता, अंजू सिंह, शालिनी सिंह, नम्रता सिंह, हीर कामदार, हिना कामदार, वैशाली सिंह, प्रीति सिंह परिहार, रितु सिंह चौहान, प्रिया सिंह, सोनम भरत, नीता गुप्ता, रचना मिश्रा, मंजू शुक्ला, निर्मला गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, डॉ. नेहा सिंह, रेवा केसरवानी, डॉ. भारती सिंह, भावना भसीन, डॉ. करनदीप भारज तिवारी, शर्मिला सिंह, वर्तिका गुप्ता, डॉ. रंजना शुक्ला, डॉ. सुनीता तिवारी, वर्षा सिंह आदि उपस्थित रहीं।

 

Next Post

लचर व्यवस्था से आए दिन लगते हैं घण्टों जाम, लोग होते है परेशान

सीधी(सिंहावल)। जिले का सिहावल मुख्यालय किसी ने किसी मामले को लेकर हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। परंतु अधिकारी कर्मचारियों के कान में जू तक नहीं चलतीं। वही, देखा जाए तो हिनौती बाजार में हमेशा चाहे वह कोई भी मौसम हो कीचड़ से निजात नहीं मिलतीं। और दूसरी तरफ हमेशा […]