आधी रात को युवक की फुफेरे भाई ने गोली मारकर की हत्या, मौत के बाद दो थानों का पुलिस बल तैनात

ग्वालियर। शहर के दुल्लपुर क्षेत्र में आधी रात एक युवक की उसके ही घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला उसका फुफेरा भाई है और घर के ही सामने रहता है। हालांकि हत्या की वजह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन हत्या का कारण घर के ही अंदर है। इसे लेकर पुलिस देर रात तक जाँच में जुटी रही। हत्या के बाद तनाव बढ़ने के चलते यहां दो थानों का बल तैनात किया गया।
हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी और उसके परिजन घर छोड़कर फरार हो गए हैं। दुल्लपुर में ही इनके रिश्तेदारों के यहां देर रात तक आरोपियो की तलाश चलती रही। पुलिस ने अलग-अलग घरों में दबिश दी।
पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह रात को खुद घटनास्थल पर पहुंच गए। आरोपी के साथ उसके साथी भी शामिल हैं, जिनके नाम पुलिस पता लगा रही है।
जानकारी के मुताबिक थाटीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुल्लपुर में रहने वाले नरोत्तम गुर्जर अपने घर पर ही थे। नरोत्तम के घर के सामने ही उनकी बुआ का घर है। सोमवार रात करीब 12 बजे किसी बात पर बुआ के बेटे लोकेंद्र घुरैया से झगड़ा हुआ। इसके बाद लोकेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर के बाहर ही नरोत्तम पर लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई। गोली नरोत्तम के गले में लगकर आरपार हो गई। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया।
हत्या की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक नागेंद्र सिकरवार, थाटीपुर थाने के उपनिरीक्षक दीपक भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
मृतक और हत्या करने वाले आरोपी का घर आमने-सामने होने की वजह से यहां तनाव फैल गया। इसके चलते यहां दो थानों की फोर्स लगाई गई। लोकेंद्र घुरैया और उसके साथियों की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं। शहर में नाकाबंदी भी कर दी गई।
ऐसा भी पता लगा है नरोत्तम और लोकेंद्र में वर्चस्व की लड़ाई है। पहले नरोत्तम कहीं और रहते थे, कुछ समय से यहीं रहने लगे थे। पहले भी इनमें झगड़ा हो चुका है।
पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के मुताबिक दुल्लपुर में युवक की हत्या हुई है। उसके फुफेरे भाई ने ही हत्या की है। आरोपी की तलाश में टीम लगी हैं, जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

 

Next Post

मानस भवन में किया गया नारी शक्ति सम्मान का आयोजन

जबलपुर। नारी तू नारायणी का संकल्प लेकर विगत दो वर्षो से संस्कारधानी में हर क्षेत्र की महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया जाता है। नारी उत्थान के लिए उनका समाज में और अधिक कद हर एक वर्ग में आत्मनिर्भर और स्वावलंबन से किस तरह ऊंचा […]