सीधी। जिले के सिहावल जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत चोरों का आतंक लगातार चल रहा है।
ग्राम पहाड़ी के रहने वाले राम संतोष सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया है कि मेरे घर पर बीती रात कोई मौजूद नहीं था। तब चोरो ने घर में घुसकर लाखों का सामान और नगद से चुरा कर ले गए।
इतना ही नहीं इससे पहले 30 जून को भी राम संतोष सिंह चौहान के बड़े भाई के यहां चोरी हुई। जिसमें तीन सोने की अंगूठी सहित नगद समान तथा अन्य जेवरातो की चोरी हुई थी।
लगातार 10 दिनों के अंतराल में दोनों भाइयों के घरों को चोर लूटकर कर ले गए लेकिन अभी तक चोरों का पता नहीं चल पाया है।
पूरे मामले को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
सिहावल थाना प्रभारी राजेश पांडे ने बताया कि चोरी में शामिल चोर का जल्द से जल्द पता लगाया जाएगा।


