जबलपुर। राज्य स्तरीय शालेय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ शासकीय पंडित लज्जा शंकर झा मॉडल उत्कृष्ट विद्यालय जबलपुर में हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक (पाटन) अजय विश्नोई रहे।
वही, कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक (जबलपुर पूर्व) लखन घनघोरिया ने किया।
इस दौरान डीपीआई (भोपाल) से नियुक्त आब्जर्वर धर्मेंद्र पवार, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी, डीपीसी योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रतिभा निखारने में खेल का अपना विशिष्ट स्थान है, सबको मिलकर खेल के प्रति समर्पण होकर खेलना है।
विशिष्ट अतिथि विधायक अजय विश्नोई ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल जीवन के लिए बहुत जरूरी है, सभी को खेल भावना से प्रेरित होकर खेलना चाहिए। खेल में मेडल भले न मिले पर ये खेल अपने आपको जीवन में अनेक अनुभव देकर जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक लखन घनघोरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल की प्रतिभा का सही सृजन स्कूल जीवन में ही होता है, खेल की विद्या अपने आप में बिल्कुल अलग है ।
जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस राज्य स्तरीय बॉक्सिंग खेल प्रतियोगिता जबलपुर में दिनांक 03/11/2024 से 07/11/2024 तक आयोजित होगी, जिसमें 9 संभाग भोपाल, इन्दौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर एवं नर्मदापुरम, जनजातीय कार्य विभाग से 14, 17, 19 वर्ष के 554 बालक/बालिका सहभागिता करेंगे। सभी प्रतियोगितायें शासकीय पंडित लज्जा शंकर झा मॉडल उत्कृष्ट विद्यालय जबलपुर में आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता के आयोजन हेतु समस्त तैयारियाँँ पूर्ण कर ली गयी हैं। आवास व्यवस्था निम्न 07 विद्यालयों में की गई है।
बालिका के लिए शासकीय पंडित लज्जा शंकर झा मॉडल उत्कृष्ट विद्यालय, डब्लूएसईसी रेल्वे स्कूल एवं क्राईस्ट चर्च डाइसेशन घमापुर में बॉक्सिंग मैच खेला जायेगा।
वही, बालकों के मैच सेंट थामस हायर सेकण्डरी स्कूल, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल घमापुर, निर्मला हायर सेकण्डरी स्कूल एवं श्री रामकृष्ण आश्रम हायर सेकण्डरी स्कूल मे खेले जायेगे।
कार्यक्रम के दौरान नोडल अधिकारी मुकेश श्रीवास्तव, जिला क्रीड़ा अधिकारी मधुमिता हाजरा, प्राचार्य मुकेश तिवारी, सुनील तिवारी, विशाल झरिया, कृष्णकांत शर्मा, अजय रजक, सारिका सिंह खान, संदीपा स्थापक, कौशल किशोर चौबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

