पौने पांच लाख रूपये के ब्राउन शुगर के साथ बदमाश गिरफ्तार

इंदौर। शहर में पुलिस को देख एक युवक भागने लगा, जिससे पुलिस को युवक पर शक हुआ। जिसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर युवक पकड़ा तो उसके कब्जे से 48.29 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 4 लाख 80 हजार रुपए है। वही, पुलिस की गिरफ्त मे आये युवक पर हत्या और छेड़छाड़ के दो मामले पहले से दर्ज हैं।
क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने पत्रकार वार्ता मे बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और इन गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। क्राइम ब्रांच की टीम संदेहियों की तलाश शहर में अलग-अलग स्थानों पर कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली की एक बदमाश ब्राउन शुगर की सप्लाई देने आया है।
स्कीम नंबर 140 दिलपसंद ग्रीन के पास खाली मैदान में टीम पहुंची, जहां एक संदिग्ध दिखा। वह पुलिस को देखकर भागने लगा। टीम ने उसका पीछा किया और पकड़ लिया। पूछताछ की तो उसने अपना नाम शरीफ (31) पिता रियाज मोहम्मद निवासी सुवासरा जिला मंदसौर बताया। उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 48.29 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 4 लाख 80 हजार रुपए है।
आरोपी की खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई है। जांच में सामने आया कि आरोपी आदतन अपराधी है। मंदसौर के थाना सुवासरा में हत्या और छेड़छाड़ के दो केस दर्ज हैं। उससे पूछताछ कर जानकारी निकाली जा रही है।

 

Next Post

अज्ञात वाहन के टक्कर से बाईक सवार युवक की दर्दनाक मौत

सिंगरौली। नौगई-चमेली मोड़ के पास रविवार दोपहर एक युवक का शव सड़क के किनारे खून से लथपथ मिलने पर सनसनी फैल गई। बाईक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। अनुमान लगाया गया की किसी अज्ञात हैवी वाहन के टक्कर से युवक की मौत हुई होगी। फिलहाल खुटार चौकी पुलिस […]