भोपाल में आम आदमी पार्टी का ऑफिस बंद, 50 हजार रुपये किराया नहीं देने पर मकान मालिक ने लगाया ताला

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। राजधानी में स्थित आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश कार्यालय पर शुक्रवार सुबह मकान मालिक ने ताला लगा दिया।
बताया जा रहा है कि पार्टी ने दो महीने का 50 हजार रुपये किराया जमा नहीं किया, तो मकान मालिक ने कार्यालय पर ताला जड़ दिया।
इसे दिल्ली विधानसभा में हुई आप की हार के असर के तौर पर देखा जा रहा है। आप के प्रदेश पदाधिकारी अलग-अलग दिखाई दे रहे हैं। अंदरुनी विरोध के स्वर उठने लगे हैं। प्रदेश पदाधिकारियों के बीच आपस में अंदरुनी विवाद दिखने लगा है।
“आप” की प्रदेशाध्यक्ष रीना अग्रवाल ने बताया कि मुझे कोई जानकारी नहीं कि भोपाल सुभाष नगर में किराए से संचालित प्रदेश कार्यालय पर मकान मालिक ने ताला लगा दिया है। भोपाल के पदाधिकारियों से जानकारी लेती हूं।
इधर, भोपाल जिलाध्यक्ष सीपी सिंह चौहान ने बताया कि हमारा जिला कार्यालय नरेला शंकरी जोड़ पर है। मुझे कोई ऐसी जानकारी नहीं है कि पार्टी का प्रदेश कार्यालय पर मकान मालिक ने ताला लगा दिया है।

 

Next Post

राजधानी की केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, 10 किलोमीटर दूर तक दिखा धुआँ

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में शनिवार दोपहर आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि लपटें 20 फीट तक ऊंची उठ रही थी। वही, 10 किलोमीटर दूर से धुआं दिख रहा था। फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रही। वही, केंद्रीय […]