पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार, डिण्डौरी जिले में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं चौकियों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों, विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना एवं नशा-मुक्त समाज की दिशा में प्रेरित करना रहा।
शुक्रवार को डिंडोरी पुलिस के द्वारा सिटी कोतवाली, करंजिया थाना, मेंहदवानी थाना, शाहपुर थाना, बजाग थाना, विक्रमपुर चौकी एवं अमरपुर चौकी क्षेत्र में जन-जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये गए।
सिटी कोतवाली (डिण्डौरी) के इमलीकुटी सुबखार के झुग्गी क्षेत्रो में 20–25 नागरिकों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों एवं उसके सामाजिक परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।
करंजिया पुलिस द्वारा लगभग 50 नागरिकों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।
मेहंदवानी थानांतर्गत ग्राम पारापानी में पुलिस के द्वारा 25–30 नागरिकों को नशे से दूरी बनाकर एक स्वस्थ, संयमित जीवन जीने हेतु प्रेरित किया गया।
शहपुरा थाना क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पुलिस टीम के द्वारा शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के आर्थिक, सामाजिक एवं मानसिक प्रभावों की जानकारी दी गई एवं नशा उन्मूलन हेतु सहयोग की अपील की गई।
बजाग थाना क्षेत्र के ग्राम ठाढपथरा में लगभग 20–25 नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने की सलाह दी गई और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहभागिता की अपील की गई।
विक्रमपुर चौकी के ग्राम नूनखान मे पुलिस ने 30 नागरिकों एवं पुलिस कर्मियों को नशे के खतरों एवं उससे बचाव के उपायों की जानकारी प्रदान किया।
वही, अमरपुर चौकी क्षेत्र के अमरज्योति स्कूल में पुलिस के द्वारा 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को नशा मुक्ति का संदेश दिया गया तथा जीवन में नशे से दूरी बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
बता दे कि इन सभी कार्यक्रमों में पुलिस विभाग की सक्रिय भूमिका रही, जिसके माध्यम से स्थानीय समुदाय को नशे के खतरों के प्रति जागरूक कर नशा मुक्त डिण्डौरी की दिशा में सशक्त संदेश प्रेषित किया गया।


