महाशिवरात्रि में कचनार सिटी स्थित भगवान शिव के दर्शन के लिए शिव भक्तो की लगी भीड़

जबलपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर शहर के विजय नगर के कचनार सिटी में स्थित 76 फुट ऊंची भगवान शिव प्रतिमा के दर्शन के लिए गुरुवार से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।
मुख्य पुजारी पं. सुरेंद्र दुबे ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर यहाँ रुद्र अभिषेक व विभिन्न अनुष्ठान किया गया।
इस दौरान मंदिर की गुफा में द्वादश ज्योतिर्लिंग एवं आत्म लिंगेश्वर का विधिवत मन्त्रोंचारण के साथ अभिषेक भी किया गया।
महाशिवरात्रि का प्रवेश शिव भक्तों को सबसे प्रिय है। इस दिन व्रत रखकर शिवभक्त भोलेनाथ की भक्ति में डूबे रहते हैं। देश दुनिया जहां भी हिंदू धर्म को मानने वाले रहते हैं, वह इस पर्व को बड़ी ही भक्तिभाव से मनाते हैं।
शिवरात्रि के इस अवसर पर कचनार सिटी के मुख्य मार्ग पर दोनों और फल फूल एवं बच्चों के मनोरंजन के खेल खिलौने आदि की दुकान एवं झूले इत्यादि लगे हैं, जिससे बच्चे भरपूर मनोरंजन कर रहे है।

 

Next Post

समर्थ बहनाओ द्वारा यूनिफॉर्म का निर्माण एवं विक्रय

जबलपुर। जेएआईएमए एसोसिएशन द्वारा “वुमेन्स डे” पर महिलाओं को समर्थ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। जहाँ, विगत पाँच वर्षों से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक महिलाओं को सिलाई का निशुल्क प्रशिक्षण देकर उनको निरंतर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं, इस वर्ष से उनको […]