एमपी में 18-19 फरवरी को बारिश के आसार, उज्जैन संभाग में भी दिखेगा नए सिस्टम का असर

भोपाल। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ग्वालियर, चंबल-सागर के साथ उज्जैन संभाग में भी बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने 18 और 19 फरवरी को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और नीमच में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। भोपाल और इंदौर में बादल छा सकते हैं।
फरवरी के शुरुआत में ही प्रदेश में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर रह चुका है। इससे फसलों को खासा नुकसान हुआ था। इसके बाद सरकार ने प्रभावित फसलों का सर्वे भी कराया था। इसके बाद अब तीसरी बार फरवरी भीगेगा।

 

Next Post

मप्र विधानसभा बजट सत्र 2026: विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त, सदन कल तक के लिए स्थगित

भोपाल। राज्यपाल मंगू भाई पटेल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने बीच-बीच में टोकाटाकी कर हंगामा खड़ा किया। इसी बीच अभिभाषण पूरा होने के बाद सदन की कार्रवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। अपने अभिभाषण के दौरान राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा कि 17 दिसंबर 2025 को […]