सीधी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन- 2024 में मतदाता जागरूकता के लिए को छत्रसाल स्टेडियम में जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद की स्वच्छता टीम के बीच स्वीप क्रिकेट कप आयोजित किया गया।
रोचक मुकाबले के बीच खेले गए मैच में नगर पालिका परिषद की स्वच्छता टीम ने विजय हासिल करते हुए मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही उपविजेता जिला प्रशासन टीम रही।
वहीं, मैन ऑफ द मैच अभिषेक सिंह, बेस्ट बल्लेबाज गौरव सिंह एवं बेस्ट बॉलर उपेंद्र सिंह रहे।
10-10 ओवर का स्वीप क्रिकेट कप में 65 रन विजेता टीम एवं उप विजेता टीम 64 रन की पारी खेली गई।
स्वीप क्रिकेट कप का मुख्य उद्देश्य लोगों को अधिक से अधिक अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित करना है।
सभी उपस्थित खिलाड़ियों एवं जन समुदाय के लोगों ने शपथ लिया कि हम लोग सभी लोगों को मतदान देने के लिए प्रेरित करेंगे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अवधेश सिंह ने समस्त मतदाताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वह अपना मतदान अवश्य करें तथा जो मतदाता किसी भी कारण से जिले से बाहर है, वे 19 अप्रैल के दिन अपना कर्तव्य निभाने हेतु मतदान हेतु अवश्य आये।
स्वीप क्रिकेट कप में मुख्य नगर पालिका अधिकारी मिनी अग्रवाल सहित जनसामान्य उपस्थित रहे।


