सर्चिंग के लिए निकले सीआरपीएफ जवानों का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान की मौत

बालाघाट। जिले के बिरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गर्राटोला के पास रविवार सुबह करीब छह बजे सीआरपीएफ के जवानों का वाहन (बोलेरो) अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायल जवानों को गोंदिया रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, वाहन में बैठे सभी जवान नक्सल प्रभावित क्षेत्र मछुरदा में पदस्थ थे। वे क्षेत्र में सर्चिंग के लिए निकले थे। बिरसा सीआरपीएफ 7 बीएनडी कंपनी मछुरदा एरिया डोमिनेशन के लिए रवाना हुई थी, जिनका वाहन पाथरी से सुंदरवाही के बीच ग्राम कुदान के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
दुर्घटनाग्रस्त वाहन निजी वाहन बताया जा रहा है।
घायलों में सहा. उपनिरीक्षक यदुनंदन पिता राहुलप्रसाद पासवान (57), निरीक्षक उमेश पिता सुदामा (30), सहा. उपनिरीक्षक बिरजू दास पिता रामकिशोर (44) आरक्षक राकेश पिता सुबल यादव (30) शामिल है।
सभी घायलों निजी एम्बुलेंस से गोंदिया रेफर किया गया है।
वहीं, इस हादसे में आरक्षक तारकेश्वर टी. (22) निवासी धमतरी छत्तीसगढ़ की मौत हो गई। मृतक आरक्षक के शव को बिरसा स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया गया है।

 

Next Post

मौसम की खराबी के कारण एक माह में 40 उड़ानें लेट, मुंबई उड़ान 11 घंटे लेट हुई

भोपाल। मौसम की खराबी के कारण पिछले एक महीने से उड़ानें समय से नहीं चल पा रही हैं। दिल्ली और मुंबई में वर्षा का असर उड़ानों की समय सारिणी पर पड़ रहा है। सितंबर माह में तो उड़ानें एक से 11 घंटे तक देर से पहुंचीं। एक दिन तो रात […]