सीएम डॉ. मोहन यादव से जर्मनी रवाना होने से पूर्व मिले शहडोल ‘मिनी ब्राजील’ विचारपुर के खिलाड़ी

DR. SUMIT SENDRAM

शहडोल। जिले का विचारपुर गांव जिसे मिनी ब्राज़ील कहा जाने लगा है, वहां के चार फुटबॉल खिलाड़ी और एक कोच जर्मनी रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मिले। यह खिलाड़ी और कोच जर्मन में 4 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक फुटबॉल खेल की बारीकियां सीखेंगे।
सूबे के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने शहडोल जिले के ग्राम विचारपुर की ‘मिनी ब्राजील’ फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षण न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उनके प्रयासों और उपलब्धियों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि विचारपुर की फुटबॉल टीम शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी प्रदेश की असाधारण खेल प्रतिभा का परिचायक हैं।
उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे अपने कौशल और समर्पण से देश और प्रदेश का नाम वैश्विक स्तर पर रोशन करें।
बता दे कि विश्वस्तरीय प्रशिक्षण के लिए विचारपुर से कुल पांच खिलाड़ी और एक महिला प्रशिक्षक का चयन किया गया है। इनमें प्रशिक्षक लक्ष्मी सहीस (31) सहित खिलाड़ी सानिया कुशवाहा (14), सुहानी कोल (15), प्रीतम कुमार (14), वीरेंद्र बैगा (16) एवं मनीष घसिया (16) के नाम शामिल हैं।
गौरतलब है कि विचारपुर की फुटबॉल टीम को यह पहचान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 30 जुलाई 2023 को मन की बात कार्यक्रम में मिली थी। प्रधानमंत्री ने विचारपुर को ‘मिनी ब्राजील’ के रूप में उल्लेखित किया था।
इसके बाद जर्मनी के प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लब एफसी इंगोलस्डाट 04 ने विचारपुर के पांच खिलाड़ियों और एक प्रशिक्षक को 4 से 12 अक्टूबर 2025 तक प्रशिक्षण का अवसर प्रदान किया गया है।

 

Next Post

कालीबाड़ी दुर्गोत्सव में मां दुर्गा की विदाई के पूर्व किया गया "सिंदूर खेला" रस्म, अमिताभ बच्चन की नातिन भी हुई शामिल, बंगाल का पारंपरिक झलक मिला देखने

भोपाल। राजधानी के टीटी नगर स्थित कालीबाड़ी में दुर्गोत्सव के दौरान बंगाल की पारंपरिक झलक देखने को मिली। बंगाली समाज की महिलाएं हर साल की तरह इस बार भी मां दुर्गा की विदाई से पहले ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाती नजर आई। वही, कार्यक्रम में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन […]