तेजस्विनी महिला संघों को मिला नया संबल, आंगनवाड़ी केंद्रों में पुनः मिलेगा मिलेट्स आधारित नाश्ता

DR. SUMIT SENDRAM

डिंडोरी। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में तेजस्विनी महिला संघों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में महिला संघों द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों में पूरक पोषण आहार के रूप में वितरित किए जा रहे मिलेट्स आधारित कुकीज एवं नमकीन के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।
गौरतलब है कि वर्ष 2017-18 से तेजस्विनी महिला संघों द्वारा जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों में मिलेट्स आधारित कुकीज, नमकीन एवं सेव-मुरमुरा का वितरण सुबह के नाश्ते के रूप में किया जा रहा था, जिसे अप्रैल 2025 में बंद कर दिया गया था।
महिला संघों के अनुरोध पर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने जिला स्तरीय समिति का गठन कर प्रस्ताव पर विचार किया।
समिति की अनुशंसा पर कलेक्टर ने पुनः आंगनवाड़ी केंद्रों में सुबह के नाश्ते में कुकीज, नमकीन एवं सेव-मुरमुरा वितरण का निर्णय लिया।
इस अवसर पर कलेक्टर ने महिला संघों को आदेश पत्र प्रदान करते हुए निर्देशित किया कि नाश्ता गुणवत्तापूर्ण, निर्धारित मासिक मेनू के अनुसार तथा समय-सीमा में वितरित किया जाए।
कार्य पुनः प्रारंभ होने पर महिला संघों की महिलाओं ने कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया तथा अपनी इकाइयों के भ्रमण हेतु आग्रह किया।
बैठक में महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्याम सिंगोर, समन्वयक महिला वित्त एवं विकास निगम तथा तेजस्विनी संघों के अध्यक्ष, सचिव एवं संघमित्र मौजूद रहे।

 

Next Post

भोपाल का 10 हजार वर्ग किमी तक होगा विस्तार, पांच नगर निगमों को जोड़कर बनेगा मेट्रोपालिटन रीजन

भोपाल। राजधानी भोपाल जल्द ही मेट्रोपालिटन रीजन के रूप में विकसित होगी, जिसको लेकर पांच नगर निगमों को जोड़ा जाएगा। इसके क्षेत्र को 10 हजार वर्ग किमी तक विस्तार किया जाएगा। शासन की तरफ से इसे लेकर बनाए नियमों को टीएंडसीपी इसी सप्ताह अधिसूचित कर देगी, ताकि इसका काम तेज […]