एक साथ एक्टिव हुए चार सिस्टम, मध्यप्रदेश के 45 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

भोपाल। एमपी में गर्मी के दिनों में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। कई क्षेत्रो में किसानों के साथ-साथ आमजन को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान सिवनी में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। बताया […]

116 सागौन पेड़ों की अवैध कटाई, अपने ही कर्मचारी निकले दोषी, वन विभाग का बड़ा घोटाला आया सामने

नर्मदापुरम। जिले के बानापुरा रेंज की चिचवानी बीट में 116 सागौन पेड़ों की अवैध कटाई का बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें वन विभाग के ही कर्मचारी शामिल पाए गए। कटे हुए पेड़ों की लकड़ी को पिकअप वाहन में भरकर बेचा जा रहा था। जानकारी के मुताबिक सागौन के करीब […]

गरोठ हाईवे पर मिनी बस की टक्कर से ट्रैक्टर ड्राइवर की मौके पर मौत, गुस्साए लोगों ने लगाई बस में आग, तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर हंगामा करवाया शांत

उज्जैन। शुक्रवार रात गरोठ हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया जिसमे मिनी बस के चालक ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे खंती में गिर गई। दबने से चालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। इसके अलावा बस चालक व यात्री भी घायल […]

खड़े ट्राले में जा घुसी तेज रफ्तार कार, 2 युवकों की मौके पर मौत

नर्मदापुरम। भोपाल नागपुर फोरलेन पर शनिवार तड़के निटाया के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। तड़के 4 बजे यहां एक अनियंत्रित कार सड़क पर खड़े ट्रक (ट्राले) से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार तीन लोगों में से दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, […]

मध्य प्रदेश में “स्कूल चले हम” अभियान, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया शुभारंभ

भोपाल। बुधवार को “स्कूल चले हम” अभियान के तहत टीटी नगर स्थित सांदीपनी विद्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य स्तरीय प्रवेश उत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अब छात्र निजी स्कूलों की बजाय सरकारी स्कूलों की ओर रुख कर रहे हैं, जो […]

शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का उग्र प्रदर्शन, लाठी-डंडे लेकर महू-नीमच हाईवे पर लगाया जाम

महू(इंदौर)। महू-नीमच रोड स्थित चिनार वैली और अदिति विहार कॉलोनी के बीच प्रस्तावित शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं ने मंगलवार रात को उग्र विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्य मार्ग पर रास्ता जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन में महिलाएं शराब दुकान नहीं खुलेगी, नहीं खुलेगी के नारे […]

पुलिस से पिस्टल छीनकर फायरिंग कर भागने की कोशिश, पुलिस ने आसिफ बम का किया शॉर्ट एनकाउंटर

भोपाल। शहर के अशोकागार्डन थाना इलाके में मामूली विवाद पर होटल मालिक की धारदार हथियार से हत्या कर फरार हुए मुख्य आरोपी आसिफ बम का पुलिस ने शहर के रातीबड़ इलाके में शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया है। बताया गया कि आरोपी और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हुई है। जवाबी […]

काली बनकर नृत्य कर रहा युवक मंच पर गिरा और थम गई सांसें, हार्ट अटैक से हुई मौत

उमरिया। जिले के जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत ग्राम पठारी में चैत्र नवरात्रि के मौके पर आयोजित कलश विसर्जन कार्यक्रम उस समय मातम में बदल गया, जब खुशियों और भक्ति के बीच एक युवक की अचानक मौत हो गई। गांव के रहने वाले रामगरीब कोल (40) काली माता का रूप धारण […]

इंदौर की सड़कों पर अब नहीं लगेगा जाम, डीएम शिवम वर्मा ने इन 8 रास्तों के लिए लिया बड़ा फैसला

इंदौर। महानगर इंदौर में सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी शिवम वर्मा (भाप्रसे) की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस दौरान नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) यांगचेन भूटिया, डीसीपी ट्रैफिक राजेश त्रिपाठी […]

वेतन नहीं मिलने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी अपनी जान, बहन और दोस्त को भेजा मैसेज, कंपनी मालिक पर गंभीर आरोप

धार। वेतन नहीं मिलने और कथित प्रताड़ना से परेशान एक निजी कंपनी के एरिया मैनेजर ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से ठीक पहले युवक ने अपनी बहन और दोस्त को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर पूरी बात लिखी थी। जांच में सुसाइड नोट सामने आने के बाद पुलिस ने कंपनी मालिक […]